एक्सप्लोरर

मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव के लिए बीजेपी ने किया उम्मीदवारों का एलान, जानें किसे मिला टिकट

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, रामपुर और खतौली उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. पार्टी ने मैनपुरी से रघुराज शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है.

UP By-Election 2022: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी (Mainpuri), रामपुर (Rampur) और खतौली सीट (Khatauli Bypoll) के लिए बीजेपी (BJP) ने मंगलवार को अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया. बीजेपी ने मैनपुरी उपचुनाव के लिए रघुराज शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को अपने उम्मीदवार बनाया है. इन सीटों पर केंद्रीय चुनाव समिति से अंतिम मुहर लगने के बाद उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया.

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को यूपी उपचुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया. बीजेपी ने मैनपुरी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ रघुराज शाक्य को टिकट दिया है. पहले से ही मैनपुरी में बीजेपी द्वारा शाक्य समाज से किसी उम्मीदवार को टिकट दिए जाने के कयास लगाए जा रहे थे.

Mainpuri By-Election: अखिलेश यादव ने किया था फोन, फिर डिंपल के नामांकन में क्यों नहीं आए चाचा शिवपाल?

रामपुर और खतौली से किसे मिला बीजेपी का टिकट?
इसके अलावा बीजेपी ने रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है. पार्टी ने आजम खान के इस गढ़ में आकाश सक्सेना को अपना उम्मीदवार बनाया है. आकाश सक्सेना को रामपुर में आजम खान के धूर विरोधी माना जाता है. हालांकि पहले भी आकाश सक्सेना के उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी.

बीजेपी ने मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा उपचुनाव में राजकुमारी सैनी को टिकट दिया है, राजकुमारी सैनी विक्रम सिंह सैनी की पत्नी हैं. जबकि इस सीट पर सपा गठबंधन से आरएलडी ने मदन भैया को उम्मीदवार बनाया है. मैनपुरी और खतौली सीट पर 17 नवंबर तक नामांकन होगा. जबकि रामपुर सीट पर 18 नवंबर तक नामांकन होगा. इन सीटों पर पांच दिसंबर को वोटिंग होगी और आठ दिसंबर को वोटों की गिनती होगी.

बता दें कि मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद चुनाव हो रहा है. जबकि रामपुर से आजम खान और खतौली से बीजेपी विधायक रहे विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता रद्द होने के बाद उपचुनाव हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget