एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनावः 11 बजे तक 18.49 फीसदी वोटिंग, 7 सीटों पर अब तक शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा मतदान

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 18.49 फीसदी वोटिंग हुई है. सातों सीटों पर शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है.

लखनऊ, एजेंसी। उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हो गया. पूर्वाह्न 11 बजे तक औसतन 18.49 प्रतिशत वोट पड़े. संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र राय ने बताया कि सात सीटों के उपचुनाव के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया. जो शाम छह बजे तक चलेगा. पूर्वाह्न 11 बजे तक सभी सीटों पर औसतन 18.49 प्रतिशत वोट पड़े.

उन्होंने बताया कि नौगांवा सादात सीट पर 23.41 प्रतिशत, बुलंदशहर सीट पर 19, टूंडला सीट पर 17, बांगरमऊ सीट पर 22.24, घाटमपुर सीट पर 14.76, देवरिया सीट पर 18 तथा मल्हनी सीट पर 15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. राय के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है और अभी तक कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

हालांकि, फिरोजाबाद से प्राप्त खबर के मुताबिक टूंडला विधानसभा उपचुनाव में कुछ स्थानों पर मतदाताओं ने विकास कार्य न होने की शिकायत करते हुए मतदान का बहिष्कार किया. रुधऊ मुस्तकिल मतदान बूथ संख्या 30 के मतदाताओं ने 'विकास नहीं तो वोट नहीं' के नारे लगाते हुए मतदान का बहिष्कार किया है और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कोविड-19 महामारी के समय प्रदेश में पहली बार हो रही इस चुनावी कवायद में कुल 24,34,368 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. उपचुनाव में कुल 88 प्रत्याशी मैदान में हैं. उपचुनाव के लिए 1,754 मतदान केंद्र तथा 3,655 मतदेय स्थल बनाए गए हैं. मतदान के लिए 5,127 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कंट्रोल यूनिट और 5,492 वीवीपैट तैयार किए गए हैं.

कोविड-19 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने मतदान स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,000 तक रखने के निर्देश दिए हैं. मतदान केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल सुनिश्चित कराने के लिए थर्मल स्कैनर, हैंड सैनिटाइजर, दस्ताने, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन और पानी की समुचित व्यवस्था की गई है. मतदेय स्थल पर हर मतदाता की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है.

अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती समेत सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं. इस उपचुनाव का परिणाम 10 नवंबर को घोषित किया जाएगा.

ऐसे खाली हुई हैं सीटें नौगांवा सादात, बुलंदशहर, घाटमपुर, देवरिया और मल्हनी सीटें 2017 में इन पर चुने गए विधायकों के निधन की वजह से रिक्त हुई हैं. वहीं, बांगरमऊ सीट भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्र कैद की सजा सुनाये जाने के कारण उनकी सदन की सदस्यता समाप्त होने जबकि टूंडला की सीट उस पर विधायक चुने गए एसपी सिंह बघेल के आगरा से सांसद बनने के बाद खाली हुई है. 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों में से छह पर भाजपा ने जबकि मल्हनी सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ेंः

प्राइमरी टीचर्स ट्रांसफर मामलाः इलाहाबाद हाईकोर्ट से आज आ सकता है फैसला यूपीः मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने के आरोपी को देर रात मथुरा लाई पुलिस, साथियों की तलाश जारी 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?
यूपी में नाम बदलने की सियासत, मायावती, अखिलेश और योगी, किसने कब और क्या किया?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget