एक्सप्लोरर

Road Accident: लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बस हादसा, 40 से अधिक घायल, 10 की हालत गंभीर

Bus Accident: उत्तर प्रदेश में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, इस हादसे में 40 से ज्यादा बस सवार घायल बताए जा रहे हैं. इस हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.

UP Road Accident: कन्नौज जिले से गुजरने वाले लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां बिहार से पंजाब जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में 40 लोग घायल हो गए. घायलों को पास के अलग-अलग सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 10 की हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है. 

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर यूपीडा और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार हुई बस में बिहार से पंजाब के भटिंडा इलाके के लिए यात्रियों को लेकर चली थी देर शाम थाना तालग्राम के पास सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई. बस पलटे ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई. 

जिस वक्त यह हादसा हुआ है उस समय बस में 45 यात्री सवार थे. जिसमें 21 लोगो को ज्यादा चोट आयी बाकियों को हल्की चोट आई. कन्नौज के सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. जो लोग घायल हैं उनकी जानकारी अस्पताल से मिली है.

UP News: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के कोच को मिली धमकी, इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट

बिहार से बठिंडा जा रही थी बस
इस हादसे के संबंध में फायर ब्रिगेड अधिकारी संदीप कुमार ने जानकारी दी है. उन्होंने बताया, 'हमें एक बस पलटने की सूचना मिली थी. हमने मौके पर पहुंचकर फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में करीब 100 लोग सवार थे. बस बिहार से बठिंडा जा रही थी.'

फायर ब्रिगेड अधिकारी संदीप कुमार ने बताया, "ड्राइवर को नींद आ जाने की वजह से गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई. 15-20 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 3-4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है." बताया जाता है कि यह हादसा कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र के 163 किलोमीटर दूर हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
बदायूं में डॉक्टर से मारपीट पर भड़के अखिलेश यादव, सीएम योगी से की यह मांग
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर जमकर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे इन्हें कुछ नहीं दिख रहा'
लोकसभा में विपक्ष के रवैये पर भड़कीं मायावती, कहा- 'Gen-Z वोट के आगे कुछ नहीं दिख रहा'
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान
मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद मंच का शुद्धिकरण! कांग्रेस ने बताया दलितों का अपमान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget