एक्सप्लोरर

UP News: तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के कोच को मिली धमकी, इंस्टाग्राम पर डाली गई पोस्ट

Bareilly News: छह अक्तूबर को दीपक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी को बुरा-भला कहते हुए एक पोस्ट डाली, इसमें अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया व कई आरोप लगाए.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी पर इंस्टाग्राम के जरिये अभद्र टिप्पणी करते हुए उन्हें धमकी दी गयी है. जिसके बाद क्रिकेट कोच बदरुद्दीन की शिकायत पर डीआईजी के आदेश के बाद मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में पुलिस ने बरेली निवासी आरोपी दीपक चौहान के खिलाफ केस दर्ज किया है. 

आरोपी करीब 10 साल पहले उनका शिष्य रह चुका है. छह अक्तूबर को दीपक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कोच को बुरा-भला कहते हुए एक पोस्ट डाली, इसमें अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया व कई आरोप लगाए. शमी के कोच बदरुद्दीन मुरादाबाद में जिगर कॉलोनी में रहते हैं. उन्होंने डीआईजी मुनिराज जी को प्रार्थनापत्र दिया. 

इसमें बताया है कि छह अक्तूबर को बरेली के इज्जतनगर निवासी दीपक चौहान ने इंस्टाग्राम पर झूठे आरोप लगाते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर धमकी भरा वीडियो अपलोड किया है. कोच बदरुद्दीन का कहना है कि वह कई साल से दीपक के संपर्क में नहीं हैं. कुछ दिन पहले अचानक उसका फोन आया था इस दौरान फोन पर ठीक बात हुई.

UP Bypolls Election 2024: यूपी में उपचुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार, ECI पर सबकी निगाहें, जानें- कब तक हो सकती है घोषणा

छवि खराब करने की कोशिश की
लेकिन इसके बाद छह अक्तूबर को उसने गलत आरोप लगाते हुए धमकी भरा वीडियो वायरल कर दुष्प्रचार किया और छवि खराब करने की कोशिश की है. इस मामले पर मुरादाबाद एसपी ने प्रतिक्रिया दी है. मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि क्रिकेट कोच बदरुद्दीन की शिकायत पर सम्बंधित धाराओं में सिविल लाईन थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

एसपी सिटी ने बताया कि दीपक नाम का एक आरोपी है जिसने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट किया है  जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र
कानपुर को मिलेगी 411 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी देंगे प्रमाण पत्र
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget