एक्सप्लोरर

UP Budget Session: योगी सरकार के बजट से पहले अखिलेश यादव ने उठाए 13 सवाल, पूछा- क्या ये सब मिलेगा?

UP Budget Session 2024: योगी सरकार आज अपना 8वां बजट पेश करेगी. वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना बजट पेश करेंगे. इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सवालों की झड़ी लगा दी है.

UP Budget 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा सोमवार, 5 फरवरी 2024 को बजट पेश करने से पहले 13 सवाल पूछे हैं. यूपी के पूर्व सीएम ने इन सवालों के जरिए एक ओर जहां कई मुद्दे उठाए हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी पर झूठा होने का आरोप लगाया है.

सपा प्रमुख ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- यूपी का बजट चाहे 7 लाख करोड़ का हो या 8 लाख करोड़ का… सवाल यही रहेगा कि 90% जनता के लिए मतलब PDA के लिए उसमें क्या है.

उन्होंने लिखा- दरअसल भाजपा की नीति आम जनता विरोधी है, वो 10% सम्पन्न लोगों के लिए 90% बजट रखती है और 90% ज़रूरतमंद जनता के लिए केवल नाममात्र का 10% बजट.

अखिलेश ने उठाए ये सवाल
सपा प्रमुख ने सवालों की लिस्ट पोस्ट करते हुए लिखा- उप्र की भाजपा सरकार आँकड़ों में न उलझाए, सीधी बात ये बताए कि : 

- इस बजट से महंगाई से कितनी राहत मिलेगी
- ⁠कितने युवाओं को रोज़गार मिलेगा
- ⁠सही में अपराध और भ्रष्टाचार कम करने के उपायों पर कितना खर्च किया जाएगा
- ⁠मंदी और जीएसटी की मार झेल रहे काम-कारोबार और दुकानदारी को बढ़ावा देने के लिए क्या प्रावधान है
- ⁠किसान की बोरी की चोरी रुकेगी या नहीं, फ़सल का सही दाम व किसानों की आय दुगुनी होगी या नहीं
- ⁠मज़दूर-श्रमिक को मेहनत की सही क़ीमत मिलेगी या नहीं
- ⁠महिलाओं को बेख़ौफ़ घर से निकलने की आज़ादी देने के लिए अपराधियों पर नियंत्रण के लिए जगह-जगह सीसीटीवी लगेंगे या नहीं
- ⁠कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलेगी या नहीं
- ⁠अच्छी दवाई, पढ़ाई लिए कितना आबंटन है
- ⁠पानी घर पहुँचाने और शौचालयों को सुचारू रूप से चलाने की योजना के लिए दिखावटी प्रावधान कितना है
- ⁠और हाँ गोरखपुर में बरसात में नाव चलाने व गोरखपुरवासियों को तैरने का मुफ़्त प्रशिक्षण देने के लिए कितना प्रावधान किया गया है 
- बिजली के नये प्लांटों के लिए कितना बजट है
- ⁠नई सड़कें तो छोड़िए, बस इतना और बता दें कि सड़कों के गड्ढे भरने का बजट में कोई प्रावधान है या नहीं…??? 

उन्होंने लिखा- झूठे दावों के दिखावटी प्रचार के लिए आपकी भाजपा सरकार ने कितना प्रावधान है कृपया इसकी मोटी फाइल अलग से जनता के सामने रखें.

Lok Sabha Election 2024: यूपी में किस आधार पर तय होंगे NDA के लिए प्रत्याशी? जानिए अनुप्रिया पटेल ने क्या कहा

उधर,उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने राज्य का बजट पेश  करने से पहले लखनऊ में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की.  उत्तर प्रदेश सरकार अबतक का सबसे बड़ा वार्षिक बजट पेश करने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि साल 2024-25 के लिए 7.5 लाख करोड़ के क़रीब का बजट हो सकता है . साल 2023-24 में 6.9 लाख करोड़ का बजट पेश किया था. साल 2022-23 में 5.85 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget