एक्सप्लोरर

UP Budget: 'जिनको माउस चलाना नहीं आता, उनसे क्या उम्मीद?' यूपी सरकार के बजट पर अखिलेश का करारा हमला

Samajwadi Party के नेता अखिलेश यादव ने सरकार से पूछा कि झांसी और गोरखपुर में मेट्रो कब बनेगी? अब उन्हें सिर्फ 3 और बजट पेश करने हैं. 3 बजट में तो नहीं बन पाएगी,

UP Budget Announcement: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को लेकर बड़ी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि जिसको माउस चलाना नहीं आता, उससे क्या उम्मीद की जाए. सपा प्रमुख ने दावा किया कि वित्त मंत्री को कंप्यूटर का माउस चलाना नहीं आता. दरअसल, योगी सरकार का 8वां बजट भी पेपरलेस था, ऐसे में वित्त मंत्री, कंप्यूटर के जरिए बजट का भाषण पढ़ रहे थे और अन्य सदस्य अपने टैबलेट्स पर उसे देख पा रहे थे.

उन्होंने कहा कि यह बात मैं नहीं कहूंगा लेकिन वित्त मंत्री क्या पढ़़ रहे थे, वित्त मंत्री जो पढ़ रहे थे,वो बड़ा इधर, उधर कर के पढ़ रहे थे. सपा प्रमुख ने कहा कि जिनको माउस चलाना न आता हो, उनसे क्या उम्मीद करोगे कि बजट कैसा देंगे. उन्होंने कहा कि बात कोई समझ न पाए इसलिए दो लाइनें दोहे की पढ़ दीं.

UP Budget 2024: योगी सरकार के बजट पर अखिलेश यादव हमलावर, दी पहली प्रतिक्रिया, लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश इस योजना पर उठाए सवाल
इसके अलावा अखिलेश ने सरकार से पूछा कि झांसी और गोरखपुर में मेट्रो कब बनेगी? अब उन्हें सिर्फ 3 और बजट पेश करने हैं. 3 बजट में तो नहीं बन पाएगी, न गोरखपुर न झांसी की. मैं सोच रहा हूं कि अब इसे पूछना बंद कर दूं.

बजट में  मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना के एलान पर अखिलेश यादव ने कहा कि इसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी गई है. इसको मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना क्यों कहते हैं, इसका नाम रखें सांड खेत सुरक्षा योजना, ताकि लोगों को समझ आए कि क्या एलान हो रहा है. उन्होंने पूछा कि क्या इसमें नई भर्ती होगी? कौन बचाएगा खेतों को? उन्होंने कहा कि गोरखपुर और बनारस के लिए तो योजनाएं ले लीं लेकिन पूरे यूपी को क्या मिला? आखिरी यूपी को और सैनिक स्कूल क्यों नहीं मिले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget