एक्सप्लोरर

UP Budget 2023: यूपी के बजट को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा, जानें- किस दल ने क्या प्रतिक्रिया दी?

UP Budget: कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि यह पूरी तरह से असफल सरकार का असफल बजट है. सरकार यह नहीं बता पाई कि इन्वेस्टर समिट में कितना रोजगार मिला है.

UP Budget 2023 Reaction: उत्तर प्रदेश के बजट को लेकर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा से लेकर कईं सपा और आरएलडी नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सरकार ने जनता को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए हैं. बीजेपी का बजट पूरी तरह से निराशाजनक बजट है. किसानों, बेरोजगारों के लिए कुछ नहीं है. बीजेपी ने मेनिफेस्टो में जो घोषणा की थी, उसका भी कोई जिक्र बजट में नहीं है. न ही उनका कोई बजट में प्रावधान किया गया है. बीजेपी ने जनता को छला है.

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने आगे कहा कि यह पूरी तरह से असफल सरकार का असफल बजट है. सरकार यह नहीं बता पाई कि इन्वेस्टर समिट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जो इन्वेस्टमेंट आया उसके सापेक्ष कितना रोजगार मिला. साथ ही होली दिवाली पर गैस सिलेंडर नहीं मिला. छात्राओं के लिए घोषणाएं की, उसका भी कोई जिक्र नहीं. किसानों के बिजली, खाद पर कोई घोषणा सरकार ने नहीं की.

बजट को लेकर नेताओं ने दी ये प्रतिक्रिया
पूर्व वित्त मंत्री लालजी वर्मा ने कहा कि बजट निराशाजनक है. किसानों और युवाओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है. केवल भारी-भरकम दिखाया गया है.2017-18 में लगभग 4 लाख करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया गया और सिर्फ 3,21,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए. 2018-19 में 3,91,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. 2019-20 में 3,83,351 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं.. 2020-21 में 5,12,000 करोड़ में से 3,78,710 करोड़ रुपये खर्च हुए. 2021-22 के 5,50,000 करोड़ रुपए के बजट में 4 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए है. दिखाने के लिए भारी-भरकम बजट प्रस्तुत करते हैं और लगभग हर साल 25 से 35 परसेंट उसमें कमी रह जाती है. यह दिखावे वाला बजट है. इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है.

सपा विधायक रविदास मल्होत्रा ने कहा कि फाइलों में मौसम गुलाबी है. पूरा बजट फर्जी है. जनता को गुमराह करने के लिए है. पूंजीपतियों को फायदा दिलाने के लिए है. जो पिछला बजट पेश किया गया था उसका आधा पैसा भी इस बजट सत्र में खर्च नहीं होगा. इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने की बात है वो अडानी के लिए है. किसी गरीब की झोपड़ी के विकास के लिए, किसी मलिन बस्ती, किसी फुटपाथ के दुकानदार के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है. मुख्यमंत्री कालिदास मार्ग पर रहते हैं. उसके पास चौराहे पर एक नाला बहता है जिसके ऊपर डेढ़ हजार लोग रहते हैं. उसे ढकने के लिए और उस पर रहने वाले गरीब लोगों के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है.

सपा विधायक ने बताया लोकलुभावन बजट
सपा विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने कहा कि यह लोकलुभावन बजट है. इसमें संकल्प पत्र की एक भी बात नहीं है. बजट में उद्योग नगरी कानपुर को कुछ भी नहीं दिया. यह चुनावी बजट है. पिछला बजट भी खर्च नहीं कर पाए. अभी भी 40 परसेंट बजट बाकी है. सिर्फ इलेक्शन के एजेंडे की शक्ल में रखा है.

वरिष्ठ सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा कि बजट को बड़ा बनाते हैं, लेकिन इतनी धनराशि इकट्ठा नहीं कर पाते. अंत में बजट का उद्देश्य फेल हो जाता है. पिछली बार भी यही हाल था. जो परियोजनाएं हैं जिसके अगेंस्ट बजट लाते हैं वह अपने आप समाप्त हो जाती है बजट का उद्देश्य है गांव के लोगों को यह जनता को जो दिखाई जाता है. वो फेल हो जाता है. मुझे नहीं लगता इतनी धनराशि इकट्ठा कर पाएंगे.

रालोद विधायक ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को ज्यादा मिलने की संभावना थी लेकिन ढाक के तीन पात हासिल हुआ. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बजट में कुछ नहीं है यह चुनावी बजट है इसे लुभावना बनाने का प्रयास किया है लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ प्रदेश की जनता को निराशा हाथ लगी है. छुट्टा जानवर को पकड़ने का कोई प्रावधान नहीं है. गन्ना किसानों को कुछ नहीं मिला. किसानों को छलने वाला नाइंसाफी भरा बजट है.

यह भी पढ़ें:-

Watch: सीएम योगी के साथ फोटो खिंचवाने के लिए मोहसिन रजा ने मंत्रियों को दिया धक्का, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: गोरखपुर में ऑटो की EMI के लिए नहीं मिले पैसे, पिता ने 2 मासूम बच्चों को दही में जहर देकर मारा
गोरखपुर में ऑटो की EMI के लिए नहीं मिले पैसे, पिता ने 2 मासूम बच्चों को दही में जहर देकर मारा
Mahoba News: पत्नी-बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर रखा शख्स, कब्र से लिपटकर दम तोड़ा
महोबा: पत्नी-बेटे की मौत का सदमा नहीं बर्दाश्त कर रखा शख्स, कब्र से लिपटकर दम तोड़ा
Ghaziabad News: गाजियाबाद में दूध व्यापारी अपहरण कांड में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, उगले राज
गाजियाबाद में दूध व्यापारी अपहरण कांड में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, उगले राज
Uttarakhand News: 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगें हरीश रावत? इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगें हरीश रावत? इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi
ABP Report | FIR ON Khan Sir : मुसीबत में फसें खान सर | Khan Sir controversy | Patna Police
UP Encounter | Mahadangal: 2027 चुनाव से पहले ही अखिलेश vs योगी! | Ghaziabad Breaking Khora | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य
लॉर्ड्स पर इतिहास बनाने के लिए न्यूजीलैंड को चाहिए 254 रन, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने दिया लक्ष्य
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget