एक्सप्लोरर

UP News: मायावती ने बढ़ती मंहगाई को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 'अब राजनीतिक मुद्दा नहीं रही मंहगाई'

मायावती ने कहा, “देश में व्याप्त गरीबी व पिछड़ेपन से लाचार जीवन में महंगाई की मार और बेरोजगारी से त्रस्त मेहनतकश लोग हर दिन आटा, दाल-चावल व नमक-तेल आदि के महंगे दाम को लेकर सरकार को कोसते रहते हैं"

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर एक बार फिर बीजेपी (BJP) को घेरा है. शनिवार को एक के बाद एक लगातार 3 ट्वीट कर उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है. बसपा प्रमुख ने ट्वीट कर कहा कि देश में महंगाई से लोग परेशान हैं. लोगों में बेचैनी, हताशा और निराशा है. उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी असली राजनीतिक मुद्दा नहीं रहा. सरकारें भी इन मुद्दों को लेकर उदासीन हैं.

मायावती ने ट्वीट कर कहा, “देश में व्याप्त गरीबी व पिछड़ेपन के लाचार जीवन में महंगाई की मार और बेरोजगारी से त्रस्त मेहनतकश लोग हर दिन आटा, दाल-चावल व नमक-तेल आदि के महंगे दाम को लेकर सरकार को कोसते रहते हैं, लेकिन वह इसका जवाब देने व उपाय ढूंढने के बजाय ज्यादातर खामोश रहते हैं, ऐसा क्यों?"

सरकार को ढूंढना चाहिए उपाय- मायावती
वहीं मायावती ने आटे के बढ़ते दाम को लेकर भी चिंता जताई है. पूर्व मुख्यमंत्री ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, "अब आटे का दाम भी एक साल में काफी महंगा होकर लगभग 37 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया. इससे लोगों में बेचैनी, हताशा व निराशा है, तो ऐसे में सरकार को अपनी निश्चिन्तता व लापरवाही आदि त्यागकर इसके समाधान के गंभीर उपाय में जी-जान से जुट जाना ही समय की सबसे बड़ी मांग है.”

देश की प्रगति में मंहगाई बन रही रोड़ा- मायावती
इसके बाद मायावती ने अपने अगले ट्वीट में कहा, “भारत जैसे विशाल आबादी वाले देश में यहां वर्षों से व्याप्त विचलित करने वाली गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई आदि अब असली राजनीतिक और चुनावी चिन्ता नहीं रही है, सरकारों को इनके प्रति उदासीन बने रहकर देश की प्रगति व जनता की उन्नति में रोड़ा बन रहे बेरोजगारी और मंहगाई के लिए कुछ करना चाहिए."

Rampur Bypoll: सपा के 40 'स्टार', रामपुर उपचुनाव में कब करेंगे प्रचार, क्या अकेले आजम खान ने संभाली कमान?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
तिरंगा यात्रा में CM योगी बोले- वंदे मातरम् का अपमान मंजूर नहीं
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
गोरखपुर में ब्रह्मभोज के दौरान ठेकेदार की हत्या, हिरासत में 10 लोग
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget