एक्सप्लोरर

UP Breaking News Live: रामचरितमानस विवाद पर बढ़ी हलचल, आज सपा के बड़े नेताओं के साथ अखिलेश यादव करेंगे बैठक

UP Breaking News Live: यूपी समेत अन्य राज्यों से जुड़े लाइव अपडेट्स (Live Updates) के लिए जुड़े रहें. यहां वायरल वीडियो, ब्रेकिंग और अन्य खबरों से जुड़े अपडेट्स मिलते रहेंगे.

Key Events
UP Breaking News Live Updates: 23 January 2023 IMD Cold Wave Rain in UP Swami Prasad Maurya Ramcharitmanas Row Bihar Latest News UP Breaking News Live: रामचरितमानस विवाद पर बढ़ी हलचल, आज सपा के बड़े नेताओं के साथ अखिलेश यादव करेंगे बैठक
UP Breaking News Live Updates (Image Source: ABP LIVE)

Background

UP Breaking News Live: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा श्रीरामचरितमानस के बारे में की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी इस ग्रंथ के विषय में विवादित बयान दिया है. मौर्य ने तुलसीदास द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस के कुछ हिस्सों पर यह कहते हुए पाबंदी लगाने की मांग की है कि उनसे समाज के एक बड़े तबके का जाति, वर्ण और वर्ग के आधार पर अपमान होता है.

सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए एक वीडियो में बीजेपी के नेता को कथित रूप से गालियां देते दिख रहे स्थानीय पुलिस के एक निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि गुरुवार की रात साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार भाजपा नेता वीरेन्द्र पाल सिंह यादव के आवास पर गए थे जहां दोनों में बहस हो गई. उन्होंने शनिवार को बताया कि मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सदर) संजय कुमार को सौंपी गई और इस अवधि के लिए निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है.

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले स्थित ज्वालापुर क्षेत्र में ‘मुस्लिम फंड’ के नाम से चलाई जा रही एक चिट फंड कंपनी का संचालक हजारों लोगों की करोडों रुपये की गाढ़ी कमाई लेकर कथित तौर पर चंपत हो गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. चिट फंड कंपनी के संचालक के भागने की खबर फ़ैलते ही निवेशकों मे हड़कंप मच गया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सैंकड़ों लोग कोतवाली पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई. धोखाधड़ी के आरोप में फरार आरोपी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने देर शाम गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ़्तारी के प्रयास शुरू कर दिये.

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के तौर पर आरोपों से घिरे बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने शुभचिंतकों और समर्थकों से गैरवाजिब टिप्पणियों से दूर रहने का 'अनुरोध' किया है. सिंह ने अपने हैंडल से किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा 'अनुरोध, सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक स्लोगन, ग्राफ़िक्स, हैशटैग की जानकारी मिली है. ऐसा कुछ भी जिससे किसी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, सम्प्रदाय या जाति-धर्म की गरिमा को नुकसान पहुंचे, उसके प्रति मेरी असहमति है.'

16:42 PM (IST)  •  23 Jan 2023

नंद गोपाल गुप्त नंदी का स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला 

रामचरितमानस पर दिए बयान के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर बीजेपी नेता हमलावर हैं. इस बीच बीजेपी नेता नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला करते हुए कहा कि वह खुद बकवास हैं. बीजेपी नेता नंदी ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी को समाप्त होती पार्टी बनाने में जुटे हैं, विनाश काले विपरीत बुद्धि.

15:47 PM (IST)  •  23 Jan 2023

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर सपा विधायक ने कहा जल्द होगी कार्रवाई 

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए गए बयान को लेकर सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा का बड़ा बयान सामने आया है. सपा विधायक ने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संज्ञान में पूरा प्रकरण आ गया है और वो जल्द ही इस पर समुचित कार्रवाई करेंगे. सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर जो बयान दिया वो उनका निजी बयान है और स्वामी प्रसाद का बयान पार्टी का स्टैंड नहीं है. राजनेताओं को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, विकास और जनता के अन्य मुद्दों पर बोलना चाहिए, धार्मिक पुस्तक के बारे में बोलने से उनको बचना चाहिए.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन और जापान के बीच बढ़ा तनाव, रूस ने उतारे Su-30 और Su-35 तो एक्शन में अमेरिका, उतार दिया B-2 बॉम्बर
चीन और जापान के बीच बढ़ा तनाव, रूस ने उतारे Su-30 और Su-35 तो एक्शन में अमेरिका, उतार दिया B-2 बॉम्बर
UP Politics: यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
सनी देओल से बेइंतहा मोहब्बत करती थी ये हसीना, एक्टर के शादीशुदा होने की सच्चाई पता चलते टूट गया था दिल
सनी देओल के प्यार में दीवानी थी ये हसीना, शादी की सच्चाई पता चलते टूट गया था दिल

वीडियोज

Bollywood News: बॉलीवुड गलियारों की नई खबरें | KFH
Gujarat News: 6 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसा कांड! सन्न कर देगा |ABPLIVE
लूथरा ब्रदर्स की डिपोर्टेशन क्यों... एक्सट्रैडिशन क्यों नहीं? फर्क क्या है? |ABPLIVE
IPO Alert: ICICI Prudential AMC Ltd में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Review: Kapil Sharma की 'Dhurandhar' Comedy, Entertain होना है तो देख डालो

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन और जापान के बीच बढ़ा तनाव, रूस ने उतारे Su-30 और Su-35 तो एक्शन में अमेरिका, उतार दिया B-2 बॉम्बर
चीन और जापान के बीच बढ़ा तनाव, रूस ने उतारे Su-30 और Su-35 तो एक्शन में अमेरिका, उतार दिया B-2 बॉम्बर
UP Politics: यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
सनी देओल से बेइंतहा मोहब्बत करती थी ये हसीना, एक्टर के शादीशुदा होने की सच्चाई पता चलते टूट गया था दिल
सनी देओल के प्यार में दीवानी थी ये हसीना, शादी की सच्चाई पता चलते टूट गया था दिल
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच नितीश रेड्डी की हैट्रिक, टी20 मैच में हैट्रिक लेकर मचाया गदर
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बीच नितीश रेड्डी की हैट्रिक, टी20 मैच में हैट्रिक लेकर मचाया गदर
15000 फीट पर मौत से मुकाबला, प्लेन से उलझा पैराशूट और हवा में झूलता रहा स्काईडाइवर; वीडियो वायरल
15000 फीट पर मौत से मुकाबला, प्लेन से उलझा पैराशूट और हवा में झूलता रहा स्काईडाइवर; वीडियो वायरल
Ozempic Launches in India: डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic, जानें कीमत और फायदे
डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी, भारत में लॉन्च हुई Ozempic, जानें कीमत और फायदे
ICSI ने जारी किए CS दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड, तुरंत डाउनलोड करें
ICSI ने जारी किए CS दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड, तुरंत डाउनलोड करें
Embed widget