एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड के नतीजे आने के बाद प्रियंका गांधी और सीएम योगी ने छात्रों को दी बधाई, जानें- क्या दिया मैसेज

प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- UP बोर्ड 2019 में सफल हुए सभी छात्राओं और छात्रों को बहुत-बहुत बधाई। आपके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

लखनऊ, एबीपी गंगा। यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- UP बोर्ड 2019 में सफल हुए सभी छात्राओं और छात्रों को बहुत-बहुत बधाई। आपके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। कोशिश करते रहिए, कोशिश करने वाले हमेशा ऊंचाइयां छूते हैं।

छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि- उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई। विद्यार्थी यह समझें कि यह परीक्षा जीवन का एक पड़ाव मात्र है और अभी कई ऐसे मोड़ आने बाकी हैं। सभी छात्र-छात्राएं भविष्य में जीवन की हर एक कसौटी पर स्वर्ण-सदृश निखरें, यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

सफलता के प्रतिमान गढ़ते रहें

सीएम ने दूसरे ट्वीट में लिखा- UP बोर्ड परीक्षा 2019 में हाईस्कूल में टॉप करने वाले कानपुर के गौतम रघुवंशी और बाराबंकी के शिवम और तनुजा विश्वकर्मा को अनेकों शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि जीवन में प्रगति पथ पर उत्तरोत्तर यूं ही आगे बढ़ते रहें और सफलता के प्रतिमान गढ़ते रहें।

सुयोग्य और सजग नागरिक बनें

एक अन्य ट्वीट में सीएम ने लिखा कि- UP बोर्ड परीक्षा 2019 में इंटरमीडिएट में टॉप करने वाली बागपत से तनु तोमर, गोंडा से भाग्यश्री उपाध्याय और प्रयागराज से आकांक्षा शुक्ला को हार्दिक बधाइयां। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नित नए आयामों को छुएं और जीवन में एक सफल,सुयोग्य और सजग नागरिक बनें।

लड़कियों ने मारी बाजी

बता दें कि दसवीं क्लास में 80.07 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं और बारहवीं क्लास में 70.06 प्रतिशत स्टूडेंट्स को कामयाबी मिली है। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियां इस बार भी लड़कों से आगे रही हैं। 10वीं कक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी और 12वीं में बागपत की तनु तोमर अव्वल रही हैं। दसवीं क्लास में 83.98 फीसदी लड़कियों और 76.66 प्रतिशत लड़कों को कामयाबी मिली है। बारहवीं क्लास में 76.46 प्रतिशत लड़कियां और 64.40 फीसदी लड़के पास हुए हैं। हाईस्कूल के लिए 31 लाख 79 हजार 347 और इंटर के लिए 26 लाख 27 हजार 575 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। करीब छह लाख 52 हजार 881 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी थी। इस बार परीक्षाएं 7 फरवरी से दो मार्च तक चली थीं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget