एक्सप्लोरर

UP Board Exam: कल 10वीं और 12वीं के अहम विषयों की परीक्षा, आगरा की घटना के बाद प्रशासन मुस्तैद

UP Board Exam News: यूपी में बोर्ड परीक्षाएं जारी हैं. परीक्षा को कदाचार मुक्त करने के लिए शिक्षा विभाग और बोर्ड की तरफ से हर प्रकार की कोशिश की जा रही है. परीक्षा को लेकर चार मार्च का दिन अहम है.

UP News: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 4 मार्च का दिन अहम होने जा रहा है. इस दिन दोनों पालियों में अहम विषयों की परीक्षा होगी. हाई स्कूल की अंग्रेजी और 12वीं की भौतिकी की परीक्षा होगी. प्रदेश के सभी 8272 परीक्षा केंद्रों में दोनों पालियों में परीक्षा होगी. प्रथम पाली में 28,75,055 और द्वितीय पाली में 17,36,106 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. इस संबंध में बोर्ड मुख्यालय में सचिव ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. 

परीक्षा केंद्र पर लापरवाही मिलने पर व्यस्थापक पर कार्रवाई की जाएगी. केंद्र के स्ट्रांग रूम की रात्रि निगरानी पर जोर रहेगा. स्टैटिक मजिस्ट्रेट को भी अलर्ट कर दिया गया है. सेंटर में केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट ही मोबाइल का जरूरत पड़ने पर प्रयाेग कर सकेंगे. आगरा प्रकरण के बाद यूपी बोर्ड ने परीक्षा के दौरान और कड़ाई कर दी है जहां पेपर लीक की घटना हुई थी.

दोनों पालियों में इन विषयों की कराई जाएगी परीक्षा
4 मार्च को प्रथम पाली में हाई स्कूल की अंग्रेजी और 12वीं की कम्प्यूटर व्यवसायिक वर्ग और कृषि वर्ग की परीक्षा होगी. द्वितीय पाली में हाईस्कूल में सुरक्षा विषय और इंटर में भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र और तर्कशास्त्र की परीक्षा होगी. परीक्षा के दौरान सभी पर्यवेक्षक, सचल दस्ते, जोनल मजिस्ट्रेट फील्ड में रहेंगे. परीक्षा केेंद्रों की सघन जांच होगी.

परीक्षा केंद्रों की होगी खास निगरानी
कमांड एंड कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों पर नजर रखी जाएगी. सोशल मीडिया पर भी QRT की नजर बनी हुई है. इस संबंध में यूपी बोर्ड सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने जानकारी दी.  बता दें कि यूपी में बोर्ड परीक्षा फरवरी में शुरू हो गई लेकिन परीक्षा शुरू होते ही यहां पेपर लीक का मामला सामने आया है. आगरा में सोशल मीडिया के जरिए कथित रूप से पेपर लीक हुआ है.

ये भी पढ़ें- UP News: 'अब सपा में जाने का सवाल नहीं, लेकिन इंडिया गठबंधन को...', स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget