एक्सप्लोरर

UP Board Exam: 27 फरवरी को यूपी में 10वीं के गणित की परीक्षा, 75 जिलों के DIOS अलर्ट

UP Board Exam 2024: क्लास दसवीं गणित के पेपर में आठ हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों पर 29 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. नकल माफियाओं के सक्रिय रहने की आशंका के मद्देनजर विशेष तैयारी की गई है.

UP Board Class 10 Exams 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से नकल विहीन परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया गया है. मंगलवार (27 फरवरी) को यूपी बोर्ड की नकल विहीन परीक्षा कराने के दावे का इम्तिहान होगा. कल दसवीं के परीक्षार्थी गणित की परीक्षा देंगे. नकल माफियों के सक्रिय रहने की आशंका से यूपी बोर्ड चौकन्ना है. डायरेक्टर और सचिव बोर्ड ने गूगल मीट से 75 जिलों के डीआईओएस को अलर्ट रहने का आदेश दिया है.

कल यूपी बोर्ड के दावे का भी होगा इम्तिहान

क्लास दसवीं गणित के पेपर में आठ हजार से अधिक परीक्षा केंद्रों पर 29 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. एसटीएफ भी पारदर्शी तरीके से गणित का पेपर कराने को मुस्तैद है. पुलिस के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने को कहा गया है. कंमाड एंड कंट्रोल रूम से परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए निगरानी की जाएगी. प्रदेश के सभी डीआईओएस को पत्र भेजकर एक्शन में रहने का निर्देश दिया गया है. शासन स्तर से भी परीक्षा की मॉनिटरिंग की जा रही है. संवेदनशील सभी 16 जिलों में विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है. 27 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल गणित का पेपर है. द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की गृह विज्ञान का पेपर होगा.

पहली पाली में दसवीं की गणित का होगा पेपर 

प्रदेश भर में कुल 8265 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के कुल 29,47,311 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. कमांड एंड कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव है. शिकायत दर्ज कराने की भी छूट है. प्रदेश भर में 416 सचल दल एवं 75 पर्यवेक्षक सक्रिय रहेंगे. 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों की भी तैनाती की गई है. 1297 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 430 जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे. कमांड एंड कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों को जोड़ा गया है. सभी क्षेत्रीय कार्यालयों से भी मॉनिटिरिंग की जाएगी. यूपी बोर्ड सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने दी नकल विहीन और पारदर्शी तरीके से गणित का पेपर संपन्न कराने के बारे में तैयारियों की जानकारी दी. 

UP RO-ARO Exam: आरओ- एआरओ अभ्यर्थियों की घोषणा पर UPPSC का इलाका छावनी में तब्दील, पुलिस ने नाकाम किया घेराव

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget