एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2020: न पर्ची, न कॉपियों की अदला-बदली;इस बार नकलची भूलकर भी न करें ये काम

यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू, नकलचियों पर होगी तीसरी आंख की नजर। इस बार हाईटेक तरीके से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी होगी।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू हो गई हैं। ये परीक्षा 18 फरवरी से 6 मार्च के बीच होंगी। नकल पर अंकुश लगाने के लिए इस बार लखनऊ में राज्य स्तरीय निगरानी और नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां से पूरे प्रदेश के परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा सकेगी। प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक-एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है और इनके ऊपर एक राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिससे सभी नियंत्रण कक्ष जुड़े रहेंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रदेशभर में 7,859 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी, जिन पर 1,90,000 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

आगरा जनपद आगरा में 158 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। 4 सुपर जोनल , 8 सेक्टर स्तर पर 28 मजिस्ट्रेट और हर सेंटर पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इस बार आगरा जिले में हाईस्कूल की  62,865 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में  56,949 परीक्षार्थी बैठे हैं। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1.19 हजार है।
  • प्रथम पारी - 8 बजे से 11:15 बजे तक
  • द्वितीय पारी - 2 बजे से 5:11 बजे तक
  • संवेदनशील परीक्षा केंद्र - 21
  • अति संवेदनशील,05 केंद्र
कानपुर पहली बार हाईटेक तरीके से परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी होगी। कानपुर में 107069 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। शहर के 128 परीक्षा केंद्रों की निगरानी मॉनिटरिंग रूम के 25 कंप्यूटर करेंगे। केंद्रों में 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 5 सचल दल, 5 जोनल मजिस्ट्रेट और 3 स्टैटिक्स मजिस्ट्रेट की नजर रहेगी। कानपुर में 3 संवेदनसील केंद्र हैं। कानपुर में इस बार हाईस्कूल में 53023 और इंटर के 53327 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सोनभद्र सोनभद्र जिले में 193 स्कूलों, जिसमे 45 राजकीय कॉलेज , 10 अशासकीय सहायता प्राप्त व 138 मान्यता प्राप्त के कुल 46हजार 14 परीक्षार्थी हैं। जिले में कुल 71 परीक्षा केंद्र बनाये गये है। सदर तहसील में 35 , घोरावल में 14 व दुद्धी में 22 परीक्षा केंद्र है। हाईस्कूल में 28 हजार 318, जिसमें 13 हजार 915 छात्र व 14 हजार 403 छात्रायें हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 17 हजार 696 परीक्षार्थी हैं, जिसमे 8 हजार 940 छात्र व 8 हजार 756 छात्रायें हैं। जिले में 6 उड़ाका दल का गठन किया गया है। उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए 3 सेंटर बनाए गए हैं। जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को 20 सेक्टर में बांटा गया है। जिले में 19 संवेदनशील व 2 अति संवेदनशील केंद्र हैं। गौरतलब है कि योगी राज में ये तीसरी बोर्ड परीक्षा हो रही है। जिसमें प्रदेश के 56 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स शामिल हैं। इस बार 10वीं के 30 लाख और 12वीं के 50 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स  परीक्षा में बैठे हैं। परीक्षा के दौरान नक़ल रोकने के लिए बेहद हाईटेक इंतजाम किये गए हैं। सभी साढ़े सात हज़ार परीक्षा केंद्रों के हर एक कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही, वॉयस रिकार्डर भी लगाए गए हैं। इस बार सभी 75 जिलों में बार कोडिंग की कापियां भेजी गई हैं। वहीं,  कुछ जिलों में सिलाई वाली कॉपियां भी भेजी जा  गई  हैं, ताकि कॉपियों के पेज न बदले जा सकें। इसके अलावा कॉपियों को चार कलर में भी छपवाया गया है। यह भी पढ़ें: UP Board: पेपर पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट, CCTV से लेकर कोडिंग वाली कॉपियों तक...इस बार नकलची हो जाएं सावधान UP LIVE Updates: यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू, पढ़ें प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget