एक्सप्लोरर

UP Board Exam: कल से शुरू होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, 51 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल, सरकार ने की ये तैयारी

Board Exam In UP: प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं. इसमें 51 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे. सरकार ने परीक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी के जरिए निगरानी करेगी.

UP Board Exam: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा गुरुवार को एक साथ शुरू होगी. दुनिया में अपनी तरह की सबसे बड़ी परीक्षा कहे जाने वाले इस परीक्षा में कुल 51 लाख 92 हजार 689 परीक्षार्थी शामिल होंगे. बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों की ही परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेंगी. परीक्षाएं दो पालियों में होंगी.

इतने विद्यार्थी होंगे शामिल

इस बार हाई स्कूल में 15 लाख 53 हजार 198 छात्र और 12 लाख 28 हजार 456 छात्राएं परीक्षा देंगी. वहीं, इंटरमीडिएट में 13 लाख 24 हजार 200 छात्र व 10 लाख 86 हजार 835 छात्राएं परीक्षा देंगी. कुल 51,92,689 परीक्षार्थी इस बार की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे. संख्या के लिहाज से उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं को दुनिया की सबसे बड़े पैमाने पर आयोजित की जाने वाली परीक्षा माना जाता है.

UP Cabinet Ministers List: योगी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों की पूरी लिस्ट, जानिए किस नेता को मिल सकता है कौन सा पद

ये है केंद्रों की संख्या

बोर्ड परीक्षाएं कराने के लिए कुल 8373 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 497 राज्य की 3589 अशासकीय सहायता प्राप्त तथा 4307 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं. बोर्ड ने 861 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील तथा 254 केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा है. परीक्षा की व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसका उद्घाटन बुधवार को प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने किया.

स्ट्रांग रूम के जरिए होगी निगरानी

मुख्य सचिव ने बताया कि इस नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए कुल 2,97,124 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सीधे प्राप्त होगी और पूरे प्रदेश में बनाए गए स्ट्रांग रूम के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एक टीम संपूर्ण परीक्षा पर बारीकी से नजर रखेगी. इसके अलावा, जिला स्तर पर 75 व विद्यालय स्तर पर 8373 नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं. परीक्षा पर नजर रखने के लिए 8373 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं.

Bank Strike: दिल्ली-यूपी के लोग जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े काम, मार्च के आखिरी हफ्ते में चार दिन बंद रहेंगे बैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
जामिया पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या
कानपुर: हाथों को कार के शीशे में फंसाकर 1.5km दौड़ाया, फिर कुचलकर कर दी हत्या

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget