एक्सप्लोरर

UP Board Exam Date 2023: यूपी बोर्ड के 12वीं के प्रैक्टिकल परीक्षा की डेट जारी, जानिए- आपके जिलों में कब होगा एग्जाम

UP Board 12th Practical Exams: यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं (Practical Exams) दो चरणों में होगी. इसके लिए बोर्ड के ओर से डेट शीट जारी कर दी गई है.

UP Board Practical Exams 2023: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं (UP Board Exam 2023) को लेकर बड़ा अपडेट आया है. यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू हो सकती हैं. वहीं 25 जनवरी के करीब हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं (Practical Exams) शुरू होंगी. जबकि राज्य में इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो चरणों में अलग-अलग मंडलों में होंगी. पहले चरण में 21 जनवरी से 28 जनवरी तक और दूसरे चरण में 29 जनवरी से पांच फरवरी तक होगी.

पहले चरण में 21 जनवरी से 28 जनवरी के बीच राज्य के दस मंडलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी. 21 जनवरी से जिन मंडलों में परीक्षाएं शुरू होंगी, उनमें आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, देवीपाटन और बस्ती हैं. जबकि दूसरे चरण में 29 जनवरी से पांच फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं आठ मंडलों में होंगी. इस दौरान अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर में परीक्षाएं होंगी.

UP Politics: 'हम मंत्रियों का नाम बता सकते हैं, जो दबाए बैठे हैं लोगों का पैसा', कांग्रेस नेता नकुल दुबे का बड़ा दावा

बोर्ड परीक्षा पर अपडेट
इसके अलावा सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार पांच मार्च तक यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न हो सकती हैं. यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं को होली का त्यौहार मनाने का मौका मिलेगा. बोर्ड परीक्षा कराने के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी सात या आठ जनवरी को हो सकता है. परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए कॉपियों में बारकोड होगा. पहली बार कॉपियों के हर पेज पर बारकोड की व्यवस्था लागू होगी.

राज्य में बोर्ड परीक्षाओं के लिए पहली बार साढे तीन करोड़ कॉपियों में बारकोड लगेगा. वहीं परीक्षा के बाद कॉपियों की रैंडम चेकिंग होगी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था है. यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 58 लाख 67 हजार 329 परीक्षार्थी हैं. हाईस्कूल की परीक्षा में 31 लाख 16 हजार 458 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जबकि इंटरमीडिएट में 27 लाख 50 हजार 871 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
आगराः महिला कांस्टेबल ने की खुदकुशी, सरकारी आवास में फंदे पर लटका मिला शव
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
शिवा शर्मा मौत केस में श्रद्धा दुबे की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी, फोन को लेकर बड़ा खुलासा
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
यूपी में 1.27 करोड़ हिंदु वोटर्स के नाम गायब? CM योगी के दावे पर अखिलेश ने क्या कहा?
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र
UP: युवाओं को 1,725 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 5 जिलों में कौशल विकास केंद्र

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget