एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2025 Date: यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डेट घोषित, एक क्लिक में देखें पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख का ऐलान सोमवार को देर शाम कर दिया गया है. बोर्ड की परीक्षाएं अगले साल 24 फरवरी से शुरू होगी. बोर्ड के ओर से इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है.

UP Board Exam Date 2025: उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. सोमवार की देर शाम बोर्ड द्वारा नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी गई है. अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 12 मार्च तक चलेगी. इस दौरान 12 कार्य दिवसों में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित होगी.

हाईस्कूल की परीक्षा हिंदी और प्रारंभिक हिंदी से शुरू होगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा सैन्य विज्ञान से शुरू होगी. वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिसंबर माह में शुरू होकर जनवरी में खत्म हो जाएगी. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इण्टर मीडिएट की परीक्षा 2025 में कुल 54,38,597 परीक्षार्थी शामिल होंगे. 


UP Board Exam 2025 Date: यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डेट घोषित, एक क्लिक में देखें पूरी डिटेल

इस बार हाईस्कूल में 27,40,151 परीक्षार्थी और इंटर मीडिएट में 2698446 परीक्षार्थी शामिल होंगे. बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल की परीक्षा 24 फरवरी, 28 फरवरी, एक मार्च, तीन मार्च, चार मार्च, पांच मार्च, छह मार्च, सात मार्च, आठ मार्च, दस मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च को होंगी.


UP Board Exam 2025 Date: यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डेट घोषित, एक क्लिक में देखें पूरी डिटेल

पिछले साल 22 फरवरी को हुई थी शुरू
अगर इंटरमीडिएट परीक्षा की तारीखों की बात करें तो बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी, 28 फरवरी, एक मार्च, तीन मार्च, चार मार्च, पांच मार्च, छह मार्च, सात मार्च, आठ मार्च, दस मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च को आयोजित होगी. अगर पिछले साल की बात करें तो 2024 की बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो गयी थी.


UP Board Exam 2025 Date: यूपी में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की डेट घोषित, एक क्लिक में देखें पूरी डिटेल

वहीं पिछली बार 9 मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षाएं चली थी. दूसरी ओर बीते महीनों के दौरान पेपर लीक की समस्या को देखते हुए इस बार बोर्ड ने पुख्ता तैयारी की है. वहीं नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए यूपी बोर्ड ने कमर कसी है. बोर्ड मुख्यालय, मंडल और राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे.

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसा: बैठक में अधिकारियों को ब्रजेश पाठक का सख्त निर्देश, कहा- 'पर्याप्त व्यवस्था रहे, नियमित जांच हो'

ऑनलाइन सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी निगरानी की जाएगी. नकल रोकने के लिए पहली बार एआई तकनीक का भी प्रयोग करने की तैयारी है. यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है. यूपी बोर्ड के नए सचिव भगवती सिंह पहली बार बोर्ड परीक्षा आयोजित कराने जा रहे हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget