एक्सप्लोरर

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा के दसवें दिन दो लाख से अधिक छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, नहीं सामने आया नकल केस

UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के दसवें दिन सोमवार को 2 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है. सोमवार की परीक्षा में 25 लाख 52 हजार 624 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए.

UP Board Exam 2025 News: यूपी बोर्ड की परीक्षा के दसवें दिन सोमवार को 2 लाख 13 हजार 297 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी है. यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की सोमवार की परीक्षा में कुल 27 लाख 65 हजार 921 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 25 लाख 52 हजार 624 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए. पहली पाली में हाई स्कूल की चित्रकला और रंजन कला विषय की परीक्षा में 23 लाख 43 हजार 85 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि इंटरमीडिएट के काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प,सिलाई शिल्प व व्यावसायिक वर्ग के विषय में 37 हजार 396 परीक्षार्थी पंजीकृत थे.

पहली पाली में कुल 23 लाख 80 हजार 481 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जबकि दूसरी पाली में हाई स्कूल के आईटी/ आईटीईएस विषय में  37 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. वहीं इंटरमीडिएट के भूगोल, कृषि भौतिकी और जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र व कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्न पत्र में 3 लाख 85 हजार 403 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इस प्रकार से कुल 3 लाख 85 हजार 440 परीक्षार्थी पंजीकृत थे.

अब तक कुल 29 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए
दसवें दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है. अब तक नकल करते हुए यूपी बोर्ड की परीक्षा में कुल 29 परीक्षार्थी पकड़े गए हैं. सोमवार दसवें दिन किसी मुन्ना भाई, कक्ष निरीक्षक, प्रधानाचार्य/केंद्र व्यवस्थापक व प्रबंधक के खिलाफ कोई एफआईआर भी नहीं दर्ज हुई है. जबकि परीक्षा में नकल व अन्य मामलों में अब तक 101 छात्रों, प्रबंधकों व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. यह जानकारी यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने दी है.

इधर उत्तर प्रदेश के हरदोई में शुक्रवार को पुलिस की एसटीएफ की टीम ने एक परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य के घर में राज्य बोर्ड परीक्षा की 10वीं कक्षा का प्रश्नपत्र हल कर रहे 14 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 20 उत्तर पुस्तिकाएं बरामद की हैं. मामले में पुलिस ने अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें: अंसल API पर 19 करोड़ की पेनल्टी बकाया, UP रेरा ने 1234 आदेशों का पालन नहीं करने का लगाया अरोप

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget