एक्सप्लोरर

UP Board Exam 2024: चार लाख टीचर और कर्मचारी कराएंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा, 55 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स होंगे शामिल

UP Board Exam 2024 Guidelines: दावा किया गया है कि इस बार की बोर्ड परीक्षा में कई नए कदम उठाए गए हैं. स्ट्रांग रूम की मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे होगी.

UP Board  Class 10, 12 Exams 2024: यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं क्लास की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं. इस बार की बोर्ड परीक्षा में पचपन लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे. योगी सरकार ने बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के दावे किए हैं. पेपर लीक और नकल को रोकने के लिए बोर्ड भी नए कदम उठा रहा है. कॉपियों में कोडिंग किए जाने, कक्ष निरीक्षकों को क्यू आर कोड वाले आई कार्ड दिए जाने, तीन स्तर पर कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाए जाने, हरेक सेंटर पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही सहायक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाने, स्ट्रांग रूम की मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे किए जाने और स्टूडेंट्स की मदद और काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाने के प्रयोग शामिल हैं. 

55 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स देंगे यूपी बोर्ड परीक्षा

यूपी बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि इस साल दसवीं की परीक्षा में 29 लाख 47 हजार और बारहवीं की परीक्षा में 25 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे. कुल 55 लाख 25 हजार 308 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है. परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होकर 12 कार्य दिवसों में 9 मार्च को खत्म होंगी. बोर्ड परीक्षा के लिए समूचे यूपी में 8265 केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा के लिए 2 लाख 90 हजार से ज्यादा वाइस रिकार्डर वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. 2 लाख 98 हजार यानी तकरीबन तीन लाख टीचर्स की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई गई है. तकरीबन चार लाख सरकारी कर्मचारी परीक्षा को संपन्न कराएंगे. 

सीसीटीवी के जरिए मॉनिटरिंग की होगी व्यवस्था

दिब्यकांत शुक्ल के मुताबिक हर परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी रहेंगे. परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए 1297 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 430 जोनल मजिस्ट्रेट और हर जिले में राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. इसके अलावा 416 सचल दल भी गठित किए गए हैं. पहली बार मुख्यालय, जिला स्तर, बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से भी सीसीटीवी के जरिए मॉनिटरिंग की जाएगी. मॉनिटरिंग परीक्षा खत्म होने तक चौबीसों घंटे होगी. 

उन्होंने बताया कि प्रदेश के 16 जिलों मथुरा, बागपत, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आजमगढ़, बलिया, मऊ, प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा को संवेदनशील घोषित किया गया है. संवेदनशील घोषित किए गए जिलों में खास सतर्कता बढ़ाए जाने के आदेश जारी किए गए हैं. बोर्ड सचिव ने बताया कि शासन की मंशा के मुताबिक परीक्षा को नकल विहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने बताया कि गड़बड़ी करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा. किसी भी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि दो टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं. 

Gorakhpur News: गोरखपुर में सीएम योगी लॉंच करेंगे गीडा की आवासीय परियोजना, साढ़े सात सौ लोगों को मिलेगा रोजगार

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget