एक्सप्लोरर

Up Board Paper Leak: यूपी के जिस कॉलेज से हुआ था 12वीं का पेपर लीक, अब बोर्ड ने लिया ये एक्शन

UP Board Exam 2024: डीआईओएस आगरा द्वारा इस घटना को लेकर मुख्य आरोपी विनय चौधरी विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह सहित कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी.

UP Board Exam 2024 News: उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में 12वीं कक्षा के पेपर लीक का मामला सामने आया था. इस मामले को लेकर यूपी बोर्ड ने एक्शन लिया है. आगरा में जिस कॉलेज से पेपर लीक हुआ था, उस कॉलेज की मान्यता निरस्त की गई है.
यूपी बोर्ड की बैठक में कॉलेज की मान्यता निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. यह कॉलेज आगरा की श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज रोझौली है और यहीं से 12वीं का पेपर लीक हुआ था.

बता दें कि इस कॉलेज से 29 फरवरी को इंटरमीडिएट जीव विज्ञान और गणित का प्रश्न पत्र व्हाट्सएप पर लीक हो गया था. यूपी बोर्ड ने किसी भी विद्यालय द्वारा प्रश्न पत्रों की गोपनीयता भंग ना हो, इसको लेकर कार्रवाई कर सख्त संदेश दिया है. जिला विद्यालय निरीक्षकों को भी निर्देशित किया है कि परीक्षा केंद्रों पर अब स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त अन्य किसी भी व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं किया जाएगा.

वहीं यूपी बोर्ड ने कहा है परीक्षा केंद्र पर किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल या अन्य संचार उपकरण का उपयोग नहीं किया जाएगा. ऐसी स्थिति में स्टैटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी होगी कि वह संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए और इस आदेश का सख्ती से पालन कराए.

29 फरवरी को 3 बजकर 11 मिनट पर "आल प्रिंसिपल्स आगरा" नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर पेपर लीक हुआ था. कॉलेज में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर विनय चौधरी द्वारा पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला गया था. हालांकि तब तक पेपर शुरू हुए एक घंटा 11 मिनट का समय बीत चुका था. सभी परीक्षार्थी अपने-अपने परीक्षा केदो में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा दे रहे थे.

यूपी बोर्ड का दावा है कि इससे परीक्षा की शुचिता किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं हुई है. डीआईओएस आगरा द्वारा इस घटना को लेकर मुख्य आरोपी विनय चौधरी विद्यालय के केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक गंभीर सिंह स्टैटिक मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी. अब इस मामले में अब तक केंद्र व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह व एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जबकि स्टैटिक मजिस्ट्रेट से पूछताछ की जा रही है. यूपी बोर्ड के सचिव दिब्य कांत शुक्ल ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि मुख्य आरोपी विनय चौधरी और अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है. 

Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा में 5 महिला दंगाई गिरफ्तार, उत्तराखंड पुलिस ने अब तक 89 उपद्रवी किए अरेस्ट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
UP चुनाव से पहले EC सख्त, अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए गाइडलाइन जारी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget