एक्सप्लोरर

यूपी: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान, कहा- सीएए का विरोध करने वाली ताकतें किसान आंदोलन में शामिल

किसान आंदोलन को लेकर यूपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश विरोधी ताकतें इस आंदोलन का हिस्सा है और ये देश का माहौल खराब करना चाहते हैं. स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आंदोलन की आड़ में षडयंत्र रचा जा रहा है.

प्रयागराज: किसान आंदोलन को लेकर उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बड़ा बयान दिया है. स्वतंत्र देव सिंह ने आरोप लगाते हुये कहा कि CAA का विरोध करने वाली देश विरोधी ताकतें इस आंदोलन से भी जुड़ गई हैं. उन्होंने कहा कि नक्सलवादी और माओवादी ताकतें भी किसानों के नाम पर आदोलन चला रही हैं.

प्रदेश अध्यक्ष सिंह यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के नाम पर बड़ी साजिश रची जा रही है. देश के खिलाफ जिस तरह से CAA को लेकर माहौल बनाया गया, उसी तरह का काम किसान आंदोलन के नाम पर भी किया जा रहा है.

हाथरस कांड में साजिश रचने वाले आंदोलन में शामिल

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हाथरस कांड में साजिश रचने वाले भी किसानों के आंदोलन में शामिल हैं. विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि सपा -बसपा व कांग्रेस जैसी पार्टियां भी किसानों के नाम पर साजिश रच रही हैं. किसान सम्मेलन को संबोधित करने आये बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नक्सली -माओवादी व कम्युनिस्ट विचारधारा वाली ताकतें आंदोलन में शामिल हैं.

चुनाव नजदीक आते ही माहौल खराब करने की कोशिश

सिंह ने कहा कि देश में जब जब चुनाव आता है, इसी तरह से माहौल खराब करने की कोशिश की जाती है. आंदोलन पर निशाना साधते हुये उन्होंने कहा कि आंदोलन में शामिल लोग बात करना ही नहीं चाहते और ज़बरदस्ती किसी से कोई बात नहीं मनवाई जा सकती है.

उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां कतई किसानों की हमदर्द नहीं हैं. किसान आंदोलन का 2022 के विधानसभा चुनावों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर इस झूठ का जवाब देंगे. सिंह ने कहा कि सरकार पूरी तरह किसानों के साथ, इसीलिये ज़्यादातर किसान नये बिल के समर्थन में हैं.

ये भी पढ़ें.

गोरखपुर: चोरी का माल आपस में बांट रहे तीन चोर पुलिस ने दबोचे, भारी मात्रा में ज्वैलरी व कैश बरामद

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget