एक्सप्लोरर

गोरखपुर: चोरी का माल आपस में बांट रहे तीन चोर पुलिस ने दबोचे, भारी मात्रा में ज्वैलरी व कैश बरामद

गोरखपुर में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन तीनों को उस वक्त पकड़ा जब ये चोरी के माल को आपस में बांट रहे थे. पुलिस के मुताबिक तीनों ने हाल ही में एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

गोरखपुर: चोरी की वारदात को अंजाम देकर चार लाख रुपए नकदी और भारी मात्रा में जेवरात चुराने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीनों शातिर चोर उस वक्‍त पुलिस के हत्‍थे चढ़े जब वे चोरी किए गए रुपए और आभूषणों का बंटवारा कर रहे थे. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गोरखपुर के एसपी सिटी सोनम कुमार ने पुलिस लाइन्‍स स्थित व्‍हाइट हाउस सभगार में चोरी की घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि राजघाट इलाके में सुनसान जगह पर कोने में बैठकर तीन चोर चोरी के सामान और रुपए का बंटवारा कर रहे हैं. पुलिस इस सूचना पर विश्‍वास कर जब मौके पर पहुंची, तो तीनों युवक वहां से भागने लगे. पुलिस ने दौड़ाकर तीनों युवकों को पकड़ लिया. पुलिस ने उनके पास से 2,17,200 रुपए नकद के साथ भारी मात्रा में आभूषण बरामद किए हैं.

भारी मात्रा में मिली ज्वैलरी

आभूषण में एक गले की सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने का मांग टीका, सोने की नाक की नथ, तीन जोड़ी सोने का छह अदद कानफूल, सोने का एक जोड़ी कान का झूमका, तीन अदद सोने की अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पाजेब, चांदी का पैर का कड़ा तीन जोड़ी गोलनुमा, चांदी का एक करधन 5 लरी, चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी की तीन अदद अंगुठी, दो जोड़ी बिछिया, एक अदद गुच्छा कमरबन्द, एक अदद चांदी की अंगूठी, एक अदद ताला-चाभी लरी, सोने का एक जोड़ी कान का टॉप्‍स बरामद किया है.

कुछ दिन पहले दिया था चोरी की वारदात को अंजाम

आरोपियों की पहचान गीडा थानाक्षेत्र के नौसड़ के रहने वाले रवि गौड़, सुजीत कुमार और अमित शर्मा के रूप में हुई है. तीनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि शाहपुर इलाके के जेल रोड के रहने वाले सरुराज के साथ उन तीनों ने 24-25 नवंबर की रात तुर्कमानपुर सुल्‍तान खां मस्जिद के पास से एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

जिसमें करीब चार लाख रुपया और जेवरात मिला था. जो रुपए और जेवरात बरामद हुए हैं, वो सामान उसी चोरी का है. आरोपियों ने बताया कि उसी रुपए और जेवरात का बंटवारा वे कर रहे थे. इस संबंध में आईपीसी की धारा 457, 380 में धारा 411 की बढोत्तरी कर आरोपियों को न्‍यायायल में पेश किया गया. जहां से उन्‍हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें.

योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, डॉ. कफील खान मामले में HC के खिलाफ याचिका खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल
केन-बेतवा परियोजना से 3 लाख किसानों को सिंचाई और 21 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget