एक्सप्लोरर

UP Politics: आजम खान की सजा पर प्रदेश BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले- 'जैसा बोया, वैसा काटा'

सपा नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई है, जिसके बाद बीजेपी लगातार आजम पर हमलावर है. इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जब उपचुनाव होगा तो बीजेपी अपना प्रत्याशी उतारेगी.

UP News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की विधानसभा की सदस्यता जाने और रामपुर में उनकी सीट पर आगे होने वाले उपचुनाव पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आजम खान ने जैसा बोया है वही काट रहे हैं. उनका आचरण लोगों के साथ कैसा था, यह उनको सोचना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रामपुर विधानसभा सीट पर जब उपचुनाव होगा तो बीजेपी अपना प्रत्याशी उतारेगी. 

बीजेपी मजबूती के साथ लड़ेगी उपचुनाव
दरअसल, सपा नेता आजम खान की विधानसभा की सदस्यता जाना तय माना जा रहा है. जिसके बाद से बीजेपी खान पर हमलावर है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि बीजेपी रामपुर और मैनपुरी से मजबूती के साथ उपचुनाव लड़ेगी और दोनों सीटों पर जीत हासिल करेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रामपुर लोकसभा का उपचुनाव जीते हैं वैसे ही उनकी सीट पर होने वाले विधानसभा के उपचुनाव को भी जीतेंगे. मैनपुरी की लोकसभा सीट पर भी जब उपचुनाव होगा तो बीजेपी अपना प्रत्याशी उतारेगी और जीत हासिल करेगी.

अखिलेश पर कसा तंज
वहीं शिवपाल यादव के स्टार प्रचारक ना बनाए जाने पर उन्होंने कहा है कि शिवपाल यादव तो 2012 से ही अलग-थलग पड़े हुए हैं. अखिलेश यादव अपने परिवार को भी नहीं संभाल पा रहे हैं. शिवपाल यादव को अपने बारे में सोचना चाहिए. बीजेपी में शिवपाल के आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर कोई बात नहीं हुई लेकिन बीजेपी के लिए कोई भी अछूता नहीं है. गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान को रामपुर के भड़काऊ भाषण मामले में दोषी करार दिया गया है. रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. आजम खान पर पीएम मोदी, सीएम योगी और तत्कालीन डीएम को लेकर अपशब्द कहने का आरोप था, जिसे लेकर सपा नेता दोषी पाए गए हैं. आजम खान को तीन साल की सजा सुनाई गई है.

Farrukhabad: फर्रुखाबाद में लोको पायलट की समझदारी से टला बड़ा हादसा, जमीन में धंसा ट्रेन का पहिया, ट्रैक बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
'एक थप्पड़ तक नहीं मारा...', मायके से नहीं लौटी नाराज पत्नी तो BJP नेता के बेटे ने दी जान
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget