एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव को लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का बड़ा दावा, जानें- क्या कहा?

Umesh Pal Murder: प्रयागराज में हुई गोलीबारी की घटना के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जो भी कानूनी रूप से उचित होगा, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Prayagraj Shootout: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने माफियाओं को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के बयान पर कहा कि जो उनका संदेश है, हम उसे आगे लेकर बढ़ रहे हैं. सरकार माफियाओं के खिलाफ दृढ़ता से आगे बढ़ रही है और इसी बात को लेकर जनता के बीच चुनकर आए हैं. हमारे जनादेश के पीछे बेहतर कानून-व्यवस्था है. हमारी संवेदनाएं प्रयागराज के पीड़ित परिवार के साथ हैं.

भूपेंद्र चौधरी ने कहा, 'अतीक अहमद जैसे माफिया और अराजक तत्व समाजवादी पार्टी की सरकारों में संरक्षण प्राप्त करते रहे और संरक्षण पाकर वह इतने ताकतवर हो गए कि अपना बड़ा व्यापक साम्राज्य खड़ा कर लिया. यह समाजवादी पार्टी के समय बढ़ते रहे इसीलिए इतने ताकतवर हुए. इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. आज योगी जी की सरकार में बेहतर कानून-व्यवस्था के साथ गुंडे माफिया के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के हम कार्रवाई कर रहे हैं.'

निकाय चुनाव के लिए बीजेपी तैयार, कोर्ट के आदेश का है इंतजार
कानून-व्यवस्था के अलावा भूपेंद्र चौधरी ने बीजेपी संगठन को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, 'बीजेपी की संगठनात्मक व्यवस्था है. किसी भी निर्णय की प्रक्रिया है. हम प्रक्रिया के अंतिम चरण में हैं. जल्द निर्णय हो जाएगा. आप को अच्छी सूचना मिलेगी. बीजेपी के सिस्टम की हम प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं कार्यकर्ता को सब पता है सबको जानकारी है.' वहीं, निकाय चुनाव को लेकर भूपेंद्र चौधरी ने कहा, 'हमारी पूरी तैयारी है. हमने अपना पूरा स्ट्रक्चर बनाया है.  हमारी सरकार के जो काम हैं उनको लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं जैसे ही न्यायालय का आदेश होगा, प्रत्याशी चयन की घोषणा करते हुए हम जनता के बीच में जाएंगे.'

हम बिना भेदभाव करते हैं कार्रवाई- भूपेंद्र चौधरी
विपक्ष के आरोपों पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश में विपक्ष मिथ्या आरोप लगा रहा है. इसका कोई मतलब नहीं है. आज बहुत बेहतर माहौल है. कानून का राज है. पुरानी सरकार अपना वोट बैंक देखती थी. जाति देखती थी और ऐसे घोषित माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती थी लेकिन हमारी सरकार बगैर किसी भेदभाव के जो भी दोषी हैं जिनके नाम जांच में आ रहे हैं,  बिना किसी भेदभाव के करवाई कर रही है. मुझे जानकारी नहीं किस परिपेक्ष में क्या बोला है, लेकिन इतना जरूर विश्वास दिलाता हूं जो भी कानूनी रूप से उचित होगा, जो भी दोषी होंगे, विवेचना हो जाने दीजिए, विवेचना में जो भी दोषी होगा सरकार पूरी दृढ़ता से अपना पक्ष अदालत में रखेगी और अदालत में सजा हो इसके लिए चाहे फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाना पड़े, बनाएंगे.' भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सीएम योगी ने संकेत दिए हैं कि जल्द सजा दिलाई जाएगी.

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand: सिविल जज के 16 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
ड्रग्स रैकेट का हब बना ग्रेटर नोएडा! करोड़ों की ड्रग्स के साथ 2 नाइजीरियन युवती गिरफ्तार
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
चमोली टनल हादसा: विकास के बीच सुरक्षा पर बड़ा सवाल
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
कन्नौज में JNV छात्रों ने खाने की क्वालिटी के खिलाफ किया हंगामा, हॉस्टल के कमरों में किया कैद
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget