एक्सप्लोरर

Uttarakhand: सिविल जज के 16 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन

Uttarakhand PCS-J Exam 2023: प्रारंभिक परीक्षा में जो अभ्यर्थी सफल होंगे उन्हें मुख्य परीक्षा देनी होगी जो लिखित होगी. इसका आयोजन हरिद्वार नगर के अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा.

Uttrakhand Judicial Service Civil Judge Examination- 2023: उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायधीश परीक्षा 2023 (पीसीएस-जे) (Uttarakhand PCS-J) के लिए आवेदन शुरू हो गया है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. 21 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. इसमें सिविल जज के 16 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं. अभ्यर्थी इसके लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अभ्यर्थी 21 मार्च 2023 को रात 12 बजे से पहले आवेदन कर दें. इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. 

आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें अपने बारे में जानकारी देनी होगी. इसमें पर्सनल डिटेल्स मांगी जाएंगी. इसके बाद शैक्षिक योग्यता और अन्य डिटेल मांगी गई है. इसके बाद आपको साइन करके एक फोटो अपलोड करना होगा. इसके बाद आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क का पेमेंट करना होग. आवेदन शुल्क आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई पेमेंट से कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप किसी अन्य माध्यम से पेमेंट करते हैं तो वह स्वीकार नहीं किया जाएगा. पेमेंट करने के बाद आप अपने आवेदन का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं. आवेदन पत्र भरने से पहले दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के लिए कहा गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि डॉक्यूमेंट्स के सभी प्रमाण पत्र दिए गए विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से पहले या विज्ञापन की अंतिम तिथि तक के हों. आवेदन की अंतिम तारीख तक का इंतजार न करें बल्कि जल्द से जल्द अप्लाई कर दें. 

किस वर्ग के लिए कितनी हैं सीटें
प्रारंभिक परीक्षा में जो अभ्यर्थी सफल होंगे उन्हें मुख्य परीक्षा देनी होगी जो लिखित होगी. इसका आयोजन हरिद्वार नगर के अलग अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. कुल पदों की संख्या 16 है और इसे घटाया या बढ़ाया जा सकता है. न्याय विभाग में सिविल न्यायधीश के खाली कुल 16 पदों में से 7 अनारक्षित श्रेणी के लिए हैं, 4 अनुसूचित जाति के लिए हैं, एक अनुसूचित जनजाति के लिए है, 3 अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के लिए है और एक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए है. 

कितना देना होगा आवेदन शुल्क
आयु गणना की तिथि एक जनवरी 2023 है यानी इस तारीख तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 22 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के लिए सरकार के नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट होगी. अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 172.30 रुपया है. आर्थिक रूप से कमजोर और ओबीसी के लिए भी इतना ही शुल्क है. एससी-एसटी के लिए 82.30 रुपया है, जबकि दिव्यांगों के लिए 22.30 रुपया है.  

UP Politics: क्या अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? मान गए प्रियंका गांधी का संदेश! जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget