एक्सप्लोरर

UP Politics: ओपी राजभर को यूपी BJP अध्यक्ष का 'ऑफर', बोले- नीतियों से सहमत होकर साथ आने वाले का स्वागत

यूपी बीजेपी के चीफ भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने ओपी राजभर (OP Rajbhar) को अलायंस का पुराना साथी बताया. उन्होंने कहा कि हमारी नीतियों से होकर साथ आने वाले सभी का स्वागत है.

Bhupendra Chaudhary Attack on Nitish Kumar: उत्तर प्रदेश के देवरिया पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) को पुराना साथी बताया. उन्होंने कहा कि राजभर पुराने अलायंस पार्टनर हैं. साथ चुनाव भी लड़े हैं और सरकार में भी मंत्री भी रहे हैं. हालांकि, कुछ वजह रही होगी कि गठबंधन तोड़कर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के साथ चले गए. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी के लिए कोई अछूत नहीं है. सिद्धांतों और नीतियों से सहमत होकर जो भी आना चाहेगा, उसका पार्टी स्वागत करेगी. 

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और उन्हें 'पलटू राम' बताया. भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वे (नीतीश कुमार) लंबे समय तक हमारे साथ रहते हैं, अपनी सरकार बनाते हैं. कभी लालू यादव के साथ आरजेडी चले जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: CM योगी और संघ प्रमुख के बीच हुई चर्चा, क्या जनसंख्या नियंत्रण पर UP में हो सकता है ठोस फैसला?

दोबारा नहीं होंगी पुरानी गलतियां
वहीं, स्नातक निर्वाचन की सभी सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर चौधरी ने दावा किया कि बीजेपी सभी सीटें जीतेगी. इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है. वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में मेयर के चुनाव हुए थे, तब बीजेपी ने दो सीटें छोड़कर सभी पर जीत हासिल की थी. मेरठ-मुरादाबाद में जिन त्रुटियों की वजह से हारे, वह दोबारा नहीं दोहराई जाएंगी.

बीजेपी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में दावेदारी को देखते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि वह कार्यकर्ता, जो निष्ठावान और योग्य होगा, उसे ही टिकट दिया जाएगा. 

पीएफआई जैसे संगठनों पर सख्त कार्रवाई
इसके अलावा, पीएफआई को लेकर यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि वोट बैंकिंग के माध्यम से इन संगठनों को पलने पोसने का अवसर मिला है. लेकिन, जनता की सुरक्षा बीजेपी के लिए सबसे ऊपर है. चाहे पीएम मोदी की केंद्र सरकार हो या सीएम योगी की राज्य सरकार, दोनों ही तरफ से ऐसे संगठनों पर कार्रवाई की जा रही है. देश विरोधी कोई भी गतिविधि सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget