एक्सप्लोरर

CM योगी और संघ प्रमुख के बीच हुई चर्चा, क्या जनसंख्या नियंत्रण पर UP में हो सकता है ठोस फैसला?

Prayagraj: प्रयागराज में सीएम योगी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात हुई. दोनों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. सबसे बड़ा विषय जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून की बात रहा.

CM Yogi Meets Mohan Bhagwat: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज संगम नगरी प्रयागराज में संघ प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) से मुलाकात की. दोनों ने दोपहर का भोजन भी साथ ही किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले (Dattatreya Hosabale) समेत आरएसएस के दूसरे प्रमुख पदाधिकारियों को अयोध्या में 23 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक तौर पर न्योता दिया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संघ प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच जनसंख्या के बढ़ते असंतुलन और धर्मांतरण के मुद्दे पर देर तक चर्चा हुई.

संघ प्रमुख और सीएम योगी के बीच आज जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर जिस तरह से बातचीत हुई, उसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश देश का जल्द ही ऐसा पहला राज्य बन सकता है, जो जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कोई ठोस पहल करेगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रयागराज के अफसरों को डेंगू के बढ़ते मामलों पर खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. उन्होंने साफ लहजे में कहा कि डेंगू को लेकर किसी तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

RSS पदाधिकारियों को अयोध्या जन्मोत्सव का आमंत्रण
योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 12:45 पर प्रयागराज पहुंचे. वह सीधे गौहनिया इलाके के उसी जयपुरिया स्कूल में उतरे, जहां संघ प्रमुख मोहन भागवत पिछले 9 दिन से ठहरे हुए हैं. सीएम योगी यहां करीब सवा घंटे तक रहे और दोपहर 2 बजे लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए. यहां संघ प्रमुख मोहन भागवत से उनकी मुलाकात तकरीबन एक घंटे तक हुई. इस दौरान दोनों ने साथ भोजन भी किया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारियों से 23 अक्टूबर को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया और सभी को औपचारिक तौर पर निमंत्रण भी दिया. सीएम ने संघ प्रमुख से अनुरोध किया कि वह 23 अक्टूबर को राम की नगरी अयोध्या में 17 लाख दीपों से हो रही सजावट को देखने आएं. इस दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं.

संघ प्रमुख मोहन भागवत और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच वैसे तो कई मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन इनमें सबसे प्रमुख मुद्दा जनसंख्या असंतुलन का रहा. इस मौके पर संघ के कुछ पदाधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को जनसंख्या असंतुलन के मुद्दे पर संघ की भावना व मंशा से अवगत कराया. सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ में अनौपचारिक तौर पर संघ पदाधिकारियों को यह भरोसा दिलाया कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कड़े कदम उठाने की पहल करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य रहेगा और यहां जल्द ही जनसंख्या असंतुलन को खत्म करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाएगा.

सीएम योगी ने इस मौके पर प्रयागराज में डेंगू को बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताई और यहां के अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर गौहनिया इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

यह भी पढ़ें: UP News: जनसंख्या नियंत्रण कानून पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बोले- 'राष्ट्रहित में RSS की नीति'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
अमेठी में टैंक की खुदाई में मिलीं धातु की वस्तुएं, ASI ने शुरू की जांच
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग
आजमगढ़: शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, नियुक्ति की मांग

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
'चाचा और चच्चा देंगे सपा को गच्चा', अखिलेश के दावों पर BJP का पलटवार
Embed widget