एक्सप्लोरर

BJP में जिलाध्यक्षों के चयन पर फंसा पेंच, कई जिलो में फैसला मुश्किल, ये कदम उठा सकती हैं पार्टी

UP BJP District president List: बीजेपी दो हिस्सों में जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर सकती है. जिन जिलों में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद नहीं है उनकी सूची पहले जारी की जाएगी.

UP BJP News: भारतीय जनता पार्टी में नए जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया तेजी से चल रही हैं. माना जा रहा है कि 20 जनवरी से पहले भाजपा नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर सकती है. लेकिन, इन तमाम बातों के बीच कई सीटों पर जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर मामला फंसता हुआ दिखाई दे रहा है. जिसकी वजह से वहां आखिरी फैसले लेने पर कशमकश बनी हुई है. ऐसे में बीजेपी दो हिस्सों में जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर सकती है. जिन जिलों में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद नहीं है उनकी सूची पहले जारी हो सकती है और बाकी सीटों पर फैसले को होल्ड किया जा सकता है. 

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन के आधार पर उत्तर प्रदेश को 98 जिलों में बांटा हुआ है. इनमें से 75 से 80 जिलों में नए जिलाध्यक्षों के नाम को लेकर लगभग सहमति बन गई है. लेकिन 18 से 20 जिले ऐसे हैं जहां पेंच फंसा हुआ है. पार्टी में कई दावेदार होने की वजह से अंतिम फैसला लेना मुश्किल हो रहा है. जिन जिलों में पार्टी के अंदर ज्यादा खींचतान है वहां का नतीजा फिलहाल रोका जा सकता है. इन जिलों में यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद फैसला लिया जाएगा. 

कई जिलों में पार्टी के अंदर मची खींचतान
इधर जिलाघ्यक्ष बनने के लिए बीजेपी में दावेदारों की लंबी लाइन लगी हुई है. इन दिनों लखनऊ में पार्टी दफ़्तर पर बड़ी संख्या में लोग अपना-अपना पत्ता फिट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं. दिनभर दफ्तर में भीड़ लगी रहती है. इधर पार्टी के अंदर नए जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर स्क्रीनिंग चल रही है. जिला चुनाव अधिकारियों ने पांच-पांच नाम की सूची प्रदेश चुनाव समिति को सौंपी हैं, जिस पर मंथन किया जा रहा है. 

सूत्रों के मुताबिक 17 जनवरी को दिल्ली में बैठक होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री संगठन हरेक जिले के समीकरण पर चर्चा करेंगे. इस बैठक में यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्रनाथ पांडे शामिल हैं. स्क्रीनिंग में दावेदार की वरीयता और उस जिले के सामाजिक समीकरण का भी ध्यान रखा जा रहा है. जिसके बाद उम्मीद है कि 20 जनवरी तक 75-80 जिलों के जिलाध्यक्षों का ऐलान हो सकता है.  

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में 25 शिष्यों के साथ आए आचार्य रुपेश झा, 3 सरकारी नौकरी छोड़ पहुंचे गुरुकुल, जानें- कहानी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget