एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: पीलीभीत में बीजेपी ने बागी नेताओं पर लिया एक्शन, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आस्था अग्रवाल के लिए मांगे वोट

Pilibhit Nikay Chunav 2023: इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद माननीय को कुर्सी देने के लिए बीजेपी नेताओं के बीच होड़ देखी गई. हालांकि समय रहते आस्था अग्रवाल और कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था सुधार ली.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने उम्मीदवारों के समर्थन में शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचकर जनसभा को सम्बोधित किया. बीजेपी नेताओं ने यूपी निकाय चुनाव में कमल खिलाने की जनता से अपील की. इसके साथ ही सपा सहित विपक्षी दलों पर जमकर हमला करते हुए बीजेपी सरकार द्वारा जनता के लिए दी गई कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया. पीलीभीत नगर पालिका सीट के प्रत्याशी आस्था अग्रवाल को जानता के सामने हाथ जोड़कर जिताने की अपील की. पीलीभीत जिले में कुल 158 वार्ड हैं, मंच पर उपस्थित बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने सभी वार्ड के बीजेपी प्रत्याशियों को जिताने को कहा. 

इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद माननीय को कुर्सी देने के लिए बीजेपी नेताओं के बीच होड़ देखी गई. हालांकि समय रहते पार्टी की उम्मीदवार आस्था अग्रवाल और उनके कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था सुधार ली. जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को कुर्सी देकर खुद खड़े रहे.

पीलीभीत में होने वाले दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने पीलीभीत नगर पालिका सीट से उम्मीदवार डॉक्टर आस्था अग्रवाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बीजेपी डवलपमेंट, शहरों को सजाने-संवारने के साथ अपने एजेंडे को लेकर जनता के बीच पूरी तैयारी के साथ पहुंच रही है. प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व मंत्री जनसभाओं व जनसम्पर्क के माध्यम से अपने प्रत्याशियों के लिए जनता से समर्थन मांग रहें हैं.

बागियों पर बीजेपी ने लिया एक्शन

बीजेपी एक अनुशासित संगठन है, यूपी में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिकाएं, 544 नगर पंचायतें सहित 14,000 वार्ड हैं. इस चुनाव में कुल 12 हजार 500 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी ने वार्ड स्तर तक घोषित प्रत्याशियों को उतारा है, सभी जगह के नाराज प्रत्याशियों को समझा-बुझा कर अपने प्रत्याशी के पीछे लाकर खड़ा कर दिया है. अगर कहीं समस्या आ रही है तो अनुशासनहीनता करने वाले ऐसे लोगों और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है.

वहीं बीजेपी से उम्मीदवार मिसेस इंडिया की रन अप रहीं डॉ आस्था अग्रवाल ने भी शायराना अंदाज में अपने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए जनता से नगर पालिका की स्थानीय सरकार बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ नारी सशक्ति की बात ही नहीं करती बल्कि अपने वादे को निभाती भी है. पीलीभीत की सभी सीटों पर कमल खिलाकर डबल इंजन को ट्रिपल इंजन की सरकार बनाइए.

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2 चरणों में हो रहा है, पहले चरण का मतदान 4 मई को संपन्न हो चुका है. दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को होना वाला है, जिसके प्रचार में सारे नेता अपनी ताकत झोंक रहे हैं, इन दोनों चरणों के परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें - UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी के बागी नेताओं को लेकर मंत्री जयवीर सिंह ने दिया बयान, कहा- 'सभी को टिकट नहीं मिल सकता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
Baghpat News: बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
बागपत डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, वरुण लुहारी हत्याकांड में सोहनलाल का भाई दीपक गिरफ्तार
UP News: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
बांदा: वीरांगना रानी अवंती लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण, सिटी डेवलपमेंट प्लान होगा विकसित- CM
Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget