एक्सप्लोरर

UP BJP: यूपी में बीजेपी जल्द जारी करेगी नए जिला अध्यक्षों की लिस्ट, इन पर गिर सकती है गाज

UP BJP District Presidents News: बीजेपी ने यूपी को 6 क्षेत्रों में बांट रखा है, इसमें 98 संगठनात्मक जिले हैं. 6 क्षेत्रों में अवध, ब्रज, काशी, पश्चिम, कानपुर और गोरखपुर क्षेत्र है.

UP News: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Eletion 2024) के लिए बीजेपी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में कमर कसना शुरू कर दिया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) को यूपी का अध्यक्ष बने लगभग एक साल का वक्त हो गया है. अब 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले भूपेंद्र चौधरी अपनी टीम फाइनल करने में जुट गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी सितंबर के पहले हफ्ते में जिला अध्यक्षों की घोषणा कर सकती है.

जानकारी के मुताबिक जिन जिला अध्यक्षों का कार्यकाल 2 या उससे ज्यादा बार का हो चुका है, उन्हें बदला जाएगा, जो जिला अध्यक्ष विधायक, एमएलसी या मेयर बन चुके हैं, उनको भी बदलने की बात कही गई है. इसके साथ ही जिन जिला अध्यक्षों का परफॉर्मेंस ठीक नहीं है या उनके खिलाफ कोई शिकायत मिली है, उनको भी बदलने की बात कही गई है.

कैसा है बीजेपी का संगठनात्मक ढांचा?

बीजेपी ने यूपी को 6 क्षेत्रों में बांट रखा है, इसमें 98 संगठनात्मक जिले हैं. 6 क्षेत्रों में अवध क्षेत्र, ब्रज क्षेत्र, काशी क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, कानपुर क्षेत्र और गोरखपुर क्षेत्र है. अवध क्षेत्र की बात करें तो उसमें 15 संगठनात्मक जिले हैं. ब्रज क्षेत्र में 19 संगठनात्मक जिले हैं, काशी क्षेत्र में 16 संगठनात्मक जिले हैं. पश्चिम क्षेत्र में 19 संगठनात्मक जिले हैं. कानपुर क्षेत्र में 17 संगठनात्मक जिले हैं. वहीं गोरखपुर क्षेत्र में 12 संगठनात्मक जिले हैं.

इन जिलों में जिलाध्यक्ष बदलने की उम्मीद

अवध क्षेत्र में 7 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले जाने की उम्मीद है, जिसमें लखनऊ महानगर, बहराइच, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव, लखीमपुर और बलरामपुर शामिल हैं. ब्रज क्षेत्र में 8 जिला अध्यक्षों के बदले जाने की उम्मीद है, जिसमें अलीगढ़ ,मथुरा और हाथरस समेत 5 अन्य शामिल हैं. काशी क्षेत्र में भी 8 जिला अध्यक्षों के बदले जाने की उम्मीद है, जिसमें वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर और जौनपुर समेत 4 जिले शामिल हैं. पश्चिम क्षेत्र में 10 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले जाने की उम्मीद है, जिसमें मेरठ ,मुरादाबाद और गाजियाबाद समेत 7 जिले शामिल हैं. कानपुर क्षेत्र में 6 जिला अध्यक्ष बदले जाने की उम्मीद है, जिसमें कानपुर देहात और महोबा समेत 4 और जिले शामिल हैं. गोरखपुर क्षेत्र में 5 अध्यक्ष बदले जाने की उम्मीद है, जिसमें आजमगढ़ और लालगंज समेत 3 अन्य जिले शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: लखनऊ में जनता दर्शन में CM योगी बोले- 'परेशान करने वालों को नहीं बख्शेंगे', बच्चों को दी चॉकलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं इसे करवाकर रहूंगा...' अमेरिकी चुनाव में बड़ी 'सर्जरी' की तैयारी में ट्रंप, कर दी ये घोषणा
'मैं इसे करवाकर रहूंगा...' अमेरिकी चुनाव में बड़ी 'सर्जरी' की तैयारी में ट्रंप, कर दी ये घोषणा
दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, सर्च ऑपरेशन जारी
दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, सर्च ऑपरेशन जारी
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
जायंट-किलर नेपाल पर फिदा हुआ क्रिकेट जगत, युवराज सिंह से लेकर अश्विन तक ने की तारीफ, डेल स्टेन ने तो दे डाला ये बड़ा ऑफर
जायंट-किलर नेपाल पर फिदा हुआ क्रिकेट जगत, युवराज सिंह से लेकर अश्विन तक ने की तारीफ, डेल स्टेन ने तो दे डाला ये बड़ा ऑफर

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं इसे करवाकर रहूंगा...' अमेरिकी चुनाव में बड़ी 'सर्जरी' की तैयारी में ट्रंप, कर दी ये घोषणा
'मैं इसे करवाकर रहूंगा...' अमेरिकी चुनाव में बड़ी 'सर्जरी' की तैयारी में ट्रंप, कर दी ये घोषणा
दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, सर्च ऑपरेशन जारी
दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर, सर्च ऑपरेशन जारी
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
जायंट-किलर नेपाल पर फिदा हुआ क्रिकेट जगत, युवराज सिंह से लेकर अश्विन तक ने की तारीफ, डेल स्टेन ने तो दे डाला ये बड़ा ऑफर
जायंट-किलर नेपाल पर फिदा हुआ क्रिकेट जगत, युवराज सिंह से लेकर अश्विन तक ने की तारीफ, डेल स्टेन ने तो दे डाला ये बड़ा ऑफर
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ब्याज के चक्कर में फंसेगी अभिरा, कृष को काजल सुनाती है खरी-खोटी
ब्याज के चक्कर में फंसेगी अभिरा, कृष को काजल सुनाती है खरी-खोटी
DRDO में निकली डिप्लोमा-डिग्री वालों के लिए वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
DRDO में निकली डिप्लोमा-डिग्री वालों के लिए वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
कौन सा शहर है भारत का स्ट्रॉबेरी हब? विदेशों तक होती है इसकी डिमांड
कौन सा शहर है भारत का स्ट्रॉबेरी हब? विदेशों तक होती है इसकी डिमांड
Gut Health: सुबह-सुबह उठकर कर लिया ये काम तो पेट हो जाएगा एकदम साफ, दिनभर रहेंगे फ्रेश
सुबह-सुबह उठकर कर लिया ये काम तो पेट हो जाएगा एकदम साफ, दिनभर रहेंगे फ्रेश
Embed widget