एक्सप्लोरर

UP BJP Candidates List 2024: राजकुमार चाहर पर BJP ने जताया भरोसा, उत्तर प्रदेश की इस लोकसभा सीट से दिया टिकट

UP BJP Candidates List: बीजेपी ने एक बार फिर वर्तमान सांसद राजकुमार चाहर (Rajkumar Chahar) को फतेहपुर सीकरी से चुनाव मैदान में उतारा है. राजकुमार चाहर वर्तमान में किसान मोर्चा के प्रमुख हैं.

UP Loka Sabha Polls BJP Candidates: बीजेपी ने शनिवार (2 मार्च) को लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. फतेहपुर सीकरी (Fatehpur Sikri) से वर्तमान सांसद पर बीजेपी ने भरोसा जताया है. राजकुमार चाहर (Rajkumar Chahar) को एक बार फिर फतेहपुर सीकरी से लोकसभा का टिकट दिया है. उन्होंने बीजेपी के टिकट पर 2019 में भी लोकसभा का चुनाव जीता था. अब 2024 के लिए फतेहपुर सीकरी से वर्तमान सांसद लोकसभा प्रत्याशी बनाए गए हैं. 

वर्तमान सांसद पर बीजेपी ने एक बार फिर जताया भरोसा 

वर्तमान में राजकुमार चाहर बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर उनको किसानों के बीच भेजा है. फतेहपुर सीकरी सांसद किसानों के मुद्दों को लेकर काफी चर्चाओं में रहते हैं. माना जाता है कि राजकुमार चाहर की किसान नेताओं में अच्छी पकड़ है. किसान सम्मेलन में राजकुमार चाहर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार करते हैं. पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने यूपी कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर को भारी मतों से हराया था. एक्टर से नेता बने राज बब्बर को 1,70,889 वोट मिले. बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने राज बब्बर को 4,95,065 वोटों के भारी अंतर से हराया.

जानें राजकुमार चाहर कहां से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?

2009 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट का गठन हुआ था. फतेहपुर सीकरी संसदीय क्षेत्र में विधानसभा की पांच सीटें आती हैं. आगरा ग्रामीण, खेरागढ़, फतेहाबाद, बाह और फतेहपुर  सीकरी मिलकर फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट का निर्माण करते हैं. बीजेपी ने वर्तमान सांसद को दोबारा मौका देने के पीछे कई फैक्टर को ध्यान में रखा है. बता दें कि बीजेपी की पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश से 51 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है. पिछले साल फतेहपुर सीकरी सांसद का आगरा में पुलिस इंस्पेक्टर से तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. दोनों के बीच जमकर नोक झोंक हुई. जमकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया गया. 

BJP Candidate List: अमेठी में फिर होगा स्मृति ईरानी Vs राहुल गांधी? जानें- इस सीट का सियासी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget