एक्सप्लोरर

यूपी में GST के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, ट्रक रोककर लेते थे पैसे

Bareilly News: एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामपुर जिले के जगदीप सिंह और उत्तराखंड के रुद्रपुर के संजयदास के रूप में की गयी है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस ने जीएसटी के नाम पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन अन्य फरार हो गये. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. शीशगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात पुलिस नियंत्रण केंद्र को सूचना मिली कि टांडा छंगा-बहेड़ी रोड पर कार में सवार कुछ लोग ट्रकों को रोक कर चालकों से जबरन रुपये वसूल रहे हैं. सूचना मिलते ही शीशगढ़ पुलिस ने मौके पर जाकर घेराबंदी शुरू कर दी.

पुलिस को देखते ही कार के बाहर खड़े तीन लोग अंधेर का लाभ उठा कर भाग गए, जबकि कार में बैठे दो लोगों को मौके पर ही दबोच लिया गया. एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामपुर जिले के जगदीप सिंह और उत्तराखंड के रुद्रपुर के संजयदास के रूप में की गयी है. तलाशी लेने पर आरोपियों के पास एक देशी पिस्तौल, तमंचा, ट्रक चालकों से वसूले गए दो हजार रुपये, एक लैपटाप और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं.

उन्होंने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. उनके पास मिली कार को जब्त कर लिया गया है और फरार हुए तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार पकड़े गए जगदीप सिंह और संजय दास ने बताया कि उनके फरार हुए साथियों के नाम अमृतपाल, चेतन और गुड्डू हैं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उत्तराखंड की ओर से आने वाले ट्रकों को रोककर उनमें लदे माल का जीएसटी बिल दिखाने के नाम पर अवैध वसूली करते थे. जो ट्रक चालक रुपये नहीं देता, उसे पिस्तौल या तमंचा दिखाकर धमका देते थे.

किसी ने दरवाजे पर दस्तक दी, बाहरी कमरे में पहुंचे, तभी फायरिंग, बिहार के SN Mishra की प्रयागराज में हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget