एक्सप्लोरर

'बच्चियों को डराना सपा के डीएनए में...' लखनऊ में घर के बाहर सपा के हंगामे पर बोलीं BJP विधायक केतकी सिंह

Balia News: यूपी के बलिया से बीजेपी विधायक केतकी सिंह के अखिलेश यादव पर टोंटी वापस करो वाले बयान पर सपा के लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए उनकी बेटी के घर पर नारेबाजी कर विरोध जताया है.

यूपी के बलिया से बीजेपी विधायक केतकी सिंह द्वारा कल अखिलेश यादव पर टोंटी वापस करो वाले बयान से नाराज समाजवादी पार्टी के लोगों द्वारा यूपी के बलिया से बीजेपी विधायक केतकी सिंह को बेटी के घर पहुंच कर नारेबाजी और प्रदर्शन करने को लेकर आज बलिया में बिधायक केतकी सिंह का गुस्सा समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर फुट पड़ा.

 केतकी सिंह ने मीडिया से बातचित में सपा पर जम कर हमला बोल दिया है. केतकी सिंह ने कहा कि सपा ऐसी पार्टी है जिसके डीएनए में है बच्चियों, महिलाओं को प्रताड़ित करना उनकी प्रतिष्ठा का मान मर्दन करना, बच्चों, बच्चियों को डराना ये उनके डीएनए में है. आज सपा ने सिद्ध कर दिया, चरितार्थ कर दिया, ये दिखा दिया. मैं तो जानती थी कि ये डरपोक और कायर है पर यह नही पता था इस कदर डरपोक है ये मैं नही जानती थी. 

विधायक ने खड़े किए सवाल

केतकी सिंह ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि मेरी जैसी जीती जागती महिला आपको नजर नही आई कि आप मुझसे लड़ सकें ? मैं यहां जीवित बैठी हूँ मैं आपके लिए काफी हूँ. जो कहा मैंने कहा. राजनीति मैं करती हूं, विधायक मैं हूँ. वो 15 -16 साल की बच्ची ने आपका क्या किया था ? आप उसके दरवाजे पर क्या करने गए थे ? जबकि पूरा प्रदेश जनता है कि मैं बलिया में हूँ. 

उन्होंने कहा अगर सपा को घेराव करना था तो मेरा करते ? उस बच्ची ने क्या बिगाड़ा था कि आप उस बच्ची के पास गए थे ? मैं पूरे प्रदेश में घूम घूम कर आपके चरित्र को उजागर करूंगी सबको बताऊंगी कि आपका असली में ये है. 

मेरी बेटी आज स्कूल नहीं गई: केतकी सिंह 

केतकी सिंह ने कहा कि मेरी बेटी आज स्कूल नही गई. वो कह रही है कि मम्मी मैं स्कूल नही जाऊंगी कही कोई बात हो जाएगी तो मैं अकेली हूँ क्या कर पाऊंगी. मैं छोड़कर गांव आ जाऊंगी.

केतकी सिंह ने सपा से सवाल करते हुए कहा आपने तो उसकी सादगी छीन ली उसको ट्रामा दे दिया उसकी पढ़ाई आप छिनने का प्रयास कर रहे है ? कल से फेसबुक पर मेरे ऊपर अभद्र टिप्पणियाँ हो रही है जितना गंदा गंदा महिला को बोला जा रहा है. क्या मैं किसी के घर की बहू बेटी नही हूँ ?

अपने बयान पर केतकी सिंह ने दी सफाई

केतकी सिंह ने अखिलेश यादव पर दिए गए अपने बयान को लेकर सफाई देते हुए कहा कि मैंने क्या कहा था ? किसको चोर कहा था ? कोई उठाकर वीडियो देख ले क्या मैंने चोर कहा है किसी को ? हम ये कह दिए कि टोंटी लौटा दो तो हम बर्बाद हो गए, इतना दबा दोगे हम बेकार हो गए.

 केतकी सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि ये मापदंड नही चलेगा. जितना दबाओगे उतना मैं उभर कर आऊंगी और जितना डराओगे उतना जवाब दूँगी. ना कल कीसी से डरी थी ना आज किसी से डरूँगी. मैं बलिया को बहु भी और बलिया को बेटी भी हूँ. वो बलिया जहां पूरा देश आजाद नही हुआ था तो बलिया आजाद हुआ था. तो मुझसे तो डर कर रहना साथ ही बलिया से भी डर कर रहना.

केतकी सिंह सपा के लोगों पर बोला हमला

केतकी ने कहा क्या भविष्य में यही होगा कि कोई सपा के विरोध में बोलेगा तो उनकी बच्चियों को घर से निलालेंगें क्या ? जो उनको वोट नही देगा उनकी बच्चियों को इस तरह प्रताणित करेंगे क्या ?

केतकी सिंह ने कहा कि मैं जब सदन चलेगा तो ये बात सदन में उठाउंगी. मेरा ये प्रश्न जरूर रहेगा कि ऐसे लोगों के साथ क्या करना चाहिए. क्या अखिलेश यादव सपा को यही सीखा रहे है ? केतकी ने कहा कल तो सपा के ऑफिसियल ट्विटर पर आ गया था की पेड़ का लट्ठा, आरा मशीन तमाम चीजे आयी थी. आज आपको शर्म नही आ रही है ? एक ट्वीट आप नही कर सकते हो कि एक बच्ची के साथ नही थी वो बच्ची कही से राजनीति में नही है इनोसेंट है. तो तुम माँ से लड़ते लड़ते बेटी से लड़ने लगे ? तो ये ट्विटर पर नही लिखना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget