एक्सप्लोरर

यूपी के बागपत में नकली घी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छापेमारी से मचा हड़कंप

Baghpat News: यूपी के बागपत में घी की फैक्ट्रियों पर छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं संचालक अपनी दुकानों में ताले लगाकर मौके से भाग गए.

कुछ दिन पहले संभल में नकली घी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद जन्माष्टी से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने घी बनाने वाली फैक्ट्रियों में ताबड़तोड़ छापे मारे हैं. इस दौरान फैक्ट्री मालिक और कर्मचारी अपने गोदाम, दुकान आदि पर ताले लगाकर भाग गए. 

टीम ने बड़ौत शहर में सराय रोड पर घी के दो नमूने लेकर 105 किलोग्राम माइल्ड फैट को सीज कर दिया. इसे जांच के लिए भेजा जाएगा. संभल पुलिस ने सात अगस्त को संभल जनपद के सुल्तानपुर गढ़ गांव के पास एक सूचना के आधार पर आबिद पुत्र सईद, आशु जैन पुत्र सुदेश जैन एवं सुदेश जैन पुत्र धर्मदास जैन निवासी मेरठ, बागपत जनपद के बड़ौत शहर के गुराना रोड पर रहने वाले प्रवीण जैन पुत्र राजेंद्र जैन एवं अरुण कुमार पुत्र सेवाराम को को गिरफ्तार किया था. 

पुलिस ने बरामद किया नकली घी

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से अमूल का नकली घी, कई सौ की संख्या में रेफर आदि बरामद किया था. संभल पुलिस ने बाद में प्रवीण जैन व अरुण कुमार के बड़ौत में गोदामों पर छापेमारी कर नकली घी बरामद अपने साथ ले गई थी. 

इस घटना के बाद बागपत में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग हरकत में आ गया था. विभाग की टीम ने प्रवीण और अरुण कुमार के करीबी लोगों और बड़ौत में घी का कारोबार करने वाले लोगों के यहां ताबड़तोड़ छापे मारे हैं.

खाद्य विभाग की टीम ने क्या बताया?

सहायक आयुक्त खाद्य देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि संभल में नकली घी बनाने के अवैध कार्य का भंडाफोड़ होने के बाद उन्होंने टीम के साथ बड़ौत में गुराना रोड पर जैन नगर में प्रवीण जैन के मकान और गोदाम पर छापा मारा. वहां पर ताला लटका हुआ था. 

गुराना रोड पर बजीर, प्रमोद शर्मा के अलावा तिरुपति इंटरप्राइजेज अमीनगर सराय रोड, श्री महावीर इंटरप्राइजेज पर छापेमारी की गई, लेकिन इनकी फैक्ट्री और गोदाम आदि पर ताले लटके मिले. इनके यहां घी बनाया जाता है.

उन्होंने बताया कि नियति ट्रेडिंग कंपनी, इंडस्ट्रीयल एरिया सराय रोड, बड़ौत से घी के दो नमूने लेकर 105 किलोग्राम घी सीज किया गया है इसे जांच के लिए भेजा जाएगा. यह कार्रवाई संभल की घटना के बाद और जन्माष्टी के पर्व से ठीक पहले हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget