एक्सप्लोरर

खुले में शौच करने से बचने के लिए बनाए थे सार्वजनिक शौचालय, आधे से ज्यादा पर लटका है ताला

Auraiya News: यूपी के औरेया में सरकार द्वारा 448 सार्वजनिक शौचालय बनवाए गए है, जिसमें ज्यादातर सार्वजनिक शौचालय बंद पड़े हुए हैं. जांच पड़ताल में इन शौचालयों पर ताला लटका हुआ पाया गया है.

Auraiya News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रत्येक घर में शौचालय निर्माण की घोषणा की थी और भारत के प्रत्येक गांव और शहरी क्षेत्रों में शौचालय निर्माण के लिए आर्थिक सहायता दी गई. जिसके लिए मोदी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को खुले में शौच करने से बचने के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया है.

खुले में शौच मुक्त इस अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में सार्वजनिक शौचालयों  का निर्माण कराया गया था. औरैया जनपद की बात करें तो यहां पर 448 सार्वजनिक शौचालय ग्राम पंचायत स्तर पर बने है.लेकिन जब हमने सार्वजनिक शौचालय की पड़ताल की तो अधिकतर शौचालयों में ताला पड़ा हुआ है और शौचालय सफेद हाथी बने है.

ताला में बंद पड़े हैं सार्वजनिक शौचालय
शौचालय में तालाबंदी से जहां खुले में शौच मुक्त अभियान को पलीता लगा है तो वहीं शौचालय की देख रेख में रखे गए केयर टेकर बिना किसी काम के प्रति महीने 6 हजार का मानदेय उठा रहे है. औरैया जनपद में खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत 477 ग्राम पंचायत में से 448 में सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं.

लेकिन जब इन शौचालयों की पड़ताल की तो पाया कि अधिकतर शौचालय बंद हैं और इन शौचालय के लिए रखे गए केयरटेकर भी फ्री में छह हजार रुपये प्रति माह मानदेय उठा रहे हैं.बंद पड़े शौचालय में रखे गए केयर टेकर के माध्यम से गंदा घोटाला हो रहा है.

कई महीनों से बंद पड़ा है शौचालय
औरैया ब्लॉक के शहाब्दा ग्राम पंचायत में बना सार्वजनिक शौचालय भी कई माह से बंद पड़ा है और शौचालय के आसपास बड़ी घास जम आई है जबकि शौचालय में लगा ताला जंग खा चुका है.आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय बंद होने से लोगों को खुले में शौच जाना पड़ता है जिससे गंदगी तो फैलती है और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है.

खुले में शौच मुक्त यानी ओडीएफ के प्रभारी अधिकारी डीपीआरओ श्रीकांत यादव से बात की तो उन्होंने बताया कि 477 ग्राम पंचायत में से 448 में शौचालय बने हुए हैं बाकी ग्राम पंचायत में जगह न मिलने कारण अभी शौचालय का काम अधूरा पड़ा है वहीं प्रत्येक ग्राम पंचायत में केयरटेकर भी रखे गए हैं उन्होंने कहा यदि शौचालय में तालाबंदी की बात सामने आएगी तो वह कार्रवाई करेंगे. इस दौरान उन्होंने शौचालय के समय पर भी बात की है.

Input By : विशाल त्रिपाठी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget