एक्सप्लोरर

Terrorists Arrested: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में छह आतंकी, तीन यूपी से पकड़े गए, जानें क्या थी साजिश और कैसे हुई गिरफ्तारी?

Terrorists Arrested: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के मॉड्यूल का ख़ुलासा करते हुए यूपी एटीएस ने 3 संदिग्धों को मंगलवार को गिरफ़्तार किया है.

Terrorists Arrested: उत्तर प्रदेश को दहलाने की एक और कोशिश को यूपी-एटीएस ने मंगलवार को नाकाम कर दिया. यूपी एटीएस ने अलग-अलग 4 शहरों में छापेमारी कर 3 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ़्तार किया है. इनकी योजना आने वाले त्योहारी मौसम में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देकर हिंसा फैलाने की थी. पकड़े गए सभी संदिग्ध आतंकियों से एटीएस पूछताछ कर रही है.

पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई के मॉड्यूल का ख़ुलासा करते हुए यूपी एटीएस ने 3 संदिग्धों को गिरफ़्तार किया है. यूपी एटीएस ने लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज में एक साथ छापेमारी कर 3 संदिग्धों को गिरफ़्तार किया है. प्रयागराज में आईईडी भी बरामद हुआ है, जिसे निष्क्रिय किया जा रहा है. पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.

यूपी में लखनऊ, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और रायबरेली में की गई छापेमारी में 3 संदिग्धों को गिरफ़्तार किया गया है. लखनऊ के आलमबाग से मोहम्मद आमिर, प्रयागराज के करेली से जीशान और रायबरेली के ऊंचाहार से लाला उर्फ मूलचंद शामिल हैं. इन सभी को गिरफ़्तार करने के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी. उसके बाद इनसे गहन पूछताछ कर पूरे मॉड्यूल का पता लगाने की कोशिश होगी.

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए यूपी सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये सभी सीधे पाकिस्तान से सम्पर्क में थे और इनके पास से विस्फोटक भी मिले हैं. इनकी योजना आने वाले दिनों में त्योहारों के मौके पर दहशत फैलाने की थी.

गौरतलब है कि कुल छह आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि केन्द्रीय एजेंसियों की तरफ से इनपुट मिला था कि भारत के कुछ शहरों में आतंकी हमले के वारदात को अंजाम देने की साजिश की जा रही है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने विशेष टीम बनाकर इसका पर्दाफाश किया.

ये भी पढ़ें:

Terrorists Arrested: दिल्ली पुलिस ने पाक में ट्रेनिंग ले चुके दो आतंकियों सहित 6 को किया गिरफ्तार, त्योहारों के दौरान बम धमाके की थी साजिश

तालिबान ने पहली बार अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले की निंदा की, अलकायदा से भी किनारा कर लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद: प्रॉपर्टी के लालच में पति की हत्या, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला
नवरात्रि में चिकन खाने पर सियासी संग्राम, रामजी लाल सुमन पर BJP का हमला

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget