एक्सप्लोरर

तालिबान ने पहली बार अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले की निंदा की, अलकायदा से भी किनारा कर लिया

दुनिया की महाशक्ति अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था. आज 20 साल बाद तालिबान हमले की निंदा कर रहा है तो दूसरी तरफ अलकायदा से भी पल्ला झाड़ने में जुटा हुआ है.

अमेरिका से 11 हजार 131 किलोमीटर दूर तालिबान राज में जिस हमले की साजिश रची गई, वही तालिबान 9 सितंबर 2001 की 20वीं बरसी पर आतंकी हमले की निंदा कर रहा है. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में तालिबान के प्रवक्ता ने अलकायदा से भी किनारा कर लिया. जिस अलकायदा का सरगना लादेन तालिबान की शह पर अफगानिस्तान में छुपा था वही तालिबान अब अलकायदा से अपने रिश्तों पर भी पर्दा डालने में लगा है.

तालिबान ने पहली बार 20 साल पहले अमेरिका में हुए 9/11 हमले की निंदा की है. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मासूमों का खून बहाना गलत था. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में तालिबान के प्रवक्ता तारिक गजनीवाल ने कहा उनका अलकायदा से कोई लेना देना नहीं है. जिहाद के नाम पर मासूमों को मारना गलत था.


तालिबान ने पहली बार अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले की निंदा की, अलकायदा से भी किनारा कर लिया

आखिर क्यों खुद को बदला हुआ दिखा रहा है तालिबान?
ऐसे तालिबान के ताजा रुख से सवाल उठ रहे हैं कि क्या तालिबान बदल गया है या तालिबान बदलने की एक्टिंग कर रहा है. फिलहाल अफगानिस्तान मे जो हालात है वजह दूसरी ही नजर आ रही है. क्योंकि तालिबान को अब विरोधियों की बंदूकों की चुनौती की बजाय कंगाली की चुनौती का सामना करना है. अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही विदेशी मदद पर टिकी थी. GDP का 40 फीसदी हिस्सा विदेशी मदद से पूरा होता है. तालिबान के कब्जे के बाद विदेशी मदद रुक गई है. विश्व बैंक और IMF ने भी अफगानिस्तान की सहायता राशि रोक दी है. अमेरिका ने द अफगानिस्तान बैंक की 9 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार को फ्रीज कर दिया है. बैंक बंद पड़े हैं और लोग नकदी के लिए परेशान है. खाने पीने के जरुरी सामानों की कीमत आसमान छूने लगी है.

इसलिए कयास यही लगाए जा रहे हैं कि दुनिया तालिबान को मान्यता दे दे और विदेशी मदद फिर से बहाल हो जाए. इसलिए तालिबान अपनी छवि को ठीक करने में जुटा है और अपने बयानों के जरिए संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि अब वो बदल गया है. ये महज संयोग है या तालिबान का प्रयोग. 9/11 की 20वीं बरसी पर जब पेंटागन में अमेरिकी झंडा शोक में झुका हुआ था उसी दिन तालिबान का झंडा अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन में फिर से फहरा दिया. रोटी-पानी की जुगत में जुटा तालिबान रंग बदलने की कोशिश कर रहा है और इसलिए चीन और पाकिस्तान को छोड़कर पूरी दुनिया अफगानिस्तान पर वेट एंड वॉच की नीति अपना रही है.

ये भी पढ़ें-
9/11 US Attack: 20 साल पहले अमेरिकी इतिहास का वो काला दिन, जिसे याद कर आज भी सहम उठते हैं लोग

2+2 Dialogue: भारत और ऑस्ट्रेलिया पहली टू प्लस टू मीटिंग में चीन पर जमकर बरसे, जानें क्या कुछ कहा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत

वीडियोज

आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर
Rakhi Sawant की Sunita Ahuja को सलाह, बोलीं- ‘200 करोड़ पर ध्यान दो, सब अपने नाम कर लो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget