एक्सप्लोरर

UP ATS: फर्जी दस्तावेजों के जरिए रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को बसाने की साजिश का खुलासा, 8 आरोपी गिरफ्तार

UP ATS: यूपी एटीएस ने रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा किया है. इनके पास से फर्जी आधार पत्र और अन्य डिवाइस बरामद हुए हैं. 

उत्तर प्रदेश एटीएस ने रोहिंग्या-बांग्लादेशियों के फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. लखनऊ में ATS ने इस गिरोह के सरगना समेत 8 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है. एटीएस को इनके पास से उच्च तकनीक वाले उपकरण, फर्जी आधार पत्र और अन्य डिवाइस बरामद हुए हैं. 

यूपी एटीएस को मुताबिक इस गिरोह के तार यूपी के कई जिलों आजमगढ़, गोरखपुर, सहारनपुर, मऊ, औरैया समेत पश्चिमी बंगाल के मुर्शिदाबाद, कोलकाता, बिहार के लखीसराय, कटिहार के साथ दिल्ली एनसीआर तक जुड़े हुए हैं. ये गिरोह रोहिंग्या बांग्लादेशी और अन्य विदेशी नागरिकों को फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराता था. 

फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

इस गिरोह के सदस्य जनसेवा केंद्र की आड़ वीपीएन और रिमोट सिस्टम का इस्तेमाल कर फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रहे थे. आरोपी भारत में अवैध रूप से आने वाले बांग्लादेशी और रोहिंग्या को आधार कार्ड जैसे दस्तावेज तैयार करवा कर देते थे. 

इन फर्जी आधार कार्ड के जरिए बाद में अवैध रूप से भारत में आने वाले लोगों का पासपोर्ट, आवासीय प्रमाण पत्र और अन्य भारतीय दस्तावेज भी बनाए जाते थे. ताकि ये आराम से भारत की ज़मीन पर रह सकें. 

एटीएस ने आठ आरोपियों को किया गिरफ़्तार

यूपी एटीएस ने इस मामले में मोहम्मद नसीम, मोहम्मद शाकिब, हिमांशु राय, सलमान अंसारी, विशाल कुमार, मृत्यंजय गुप्ता, सलमान अंसारी, गौरव कुमार गौतम और राजीव तिवारी को गिरफ़्तार किया हैं. आरोपियों के पास से उच्च तकनीक के उपकरण, फ़िगर प्रिंट स्कैनर, लैपटॉप, मोबाइल फ़ोन और भारी संख्या में जाली आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र मिले हैं. 

जांच में ये भी सामने आया है कि भारत में अवैध रुप से रहने वाले लोग फर्जी दस्तावेज तैयार करके सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा रहे थे. इसके लिए इन लोगों से अच्छी-खासी रकम वसूली जाती थी. यूपी एटीएस गिरफ़्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ये जानने की कोशिश कर रही है कि इस जालसाजी में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे.  

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने जताई चिंता, अजय राय ने गृहमंत्री को लिखकर की ये मांग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धनतेरस पर जगमगाएंगी मंडियां, किसान-व्यापारी होंगे सम्मानित
यूपी में धनतेरस पर जगमगाएंगी मंडियां, किसान-व्यापारी होंगे सम्मानित
योगी सरकार में नौकरी नहीं, रोजगार देने का सपना! जौनपुर की सुप्रिया के आइडिया ने जीता दिल
योगी सरकार में नौकरी नहीं, रोजगार देने का सपना! जौनपुर की सुप्रिया के आइडिया ने जीता दिल
यूपी के 2.24 करोड़ किसानों को योगी सरकार का तोहफा, दीवाली से पहले पहुंचे 4482.19 करोड़
यूपी के 2.24 करोड़ किसानों को योगी सरकार का तोहफा, दीवाली से पहले पहुंचे 4482.19 करोड़
झांसी में वकीलों का हंगामा, दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; वीडियो वायरल
झांसी में वकीलों का हंगामा, दारोगा को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
Embed widget