एक्सप्लोरर

यूपी STF ने गौ-तस्करी गैंग के मुख्य सदस्य अशद को किया गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में दर्ज है केस

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश की एसटीएफ टीम ने प्रतापगढ़ जिले में गौ तस्कर के गैंग के एक मुख्य सदस्य अरशद उर्फ अशद को गिफ्तार किया है. अशद पर गैंगस्टर एक्ट के तहत पहले भी केस दर्ज किया गया है.

UP STF Arrested Cow Smuggler: उत्तर प्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है. प्रतापगढ़ जिले में सक्रिय गौ-तस्कर गैंग के एक मुख्य सदस्य अरशद उर्फ अशद को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. एसटीएफ प्रयागराज टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे महेशगंज थाना क्षेत्र के अन्नावा गांव के पास से रात 12:20 बजे दबोचा. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरशद उर्फ अशद पुत्र मंगरू, निवासी मुबारकपुर, थाना नवाबगंज, प्रयागराज के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन और 1950 रुपये नकद बरामद किए हैं.

एसटीएफ के मुताबिक, अरशद लंबे समय से गौ-तस्करी में लिप्त है और उसका एक संगठित गिरोह है. वह रंजीत कुमार यादव और हरिशंकर बिंद नामक साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2020 से इस अवैध कार्य को अंजाम दे रहा है. पहले वह प्रयागराज के सोरांव थाने में दर्ज गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार हो चुका है.

आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज
जेल से छूटने के बाद उसने फिर से गौ-तस्करी का धंधा शुरू कर दिया. वर्ष 2024 में उसके खिलाफ महेशगंज थाने में फिर एक नया केस दर्ज हुआ, जिसमें आरोप पत्र न्यायालय में भेजा जा चुका है. इसके बाद साल 2025 में उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था.

एसटीएफ को अरशद की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी. इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह और निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. गुप्त सूचना के आधार पर उप निरीक्षक विनय तिवारी और उनकी टीम ने उसे अन्नावा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया.

गौ-तस्करी पर यूपी सरकार सख्त
पूछताछ में अरशद ने बताया कि उसका गिरोह लंबे समय से गायों की तस्करी कर रहा है. वह ट्रकों से गायों को अवैध रूप से ले जाकर बूचड़खानों तक पहुंचाते थे. एसटीएफ ने उसे महेशगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट केस में दाखिल कर दिया है और आगे की कार्यवाही स्थानीय पुलिस कर रही है.

योगी सरकार ने प्रदेश में गौ-हत्या और तस्करी पर सख्त रोक लगा रखी है. गोवध निवारण अधिनियम 1955 के तहत उत्तर प्रदेश में गौ-हत्या दंडनीय अपराध है. सरकार ने गौ-तस्करी रोकने के लिए कई जिलों में एंटी-गौ तस्करी यूनिट भी बनाई है. इसके साथ ही गैंगस्टर एक्ट और एनएसए जैसे सख्त कानूनों के तहत कार्रवाई भी की जाती है. अरशद की गिरफ्तारी से साफ है कि एसटीएफ सक्रिय अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार चला रही है और आने वाले समय में इस तरह की और गिरफ्तारियों की उम्मीद की जा रही है.

यह भी पढ़ें- ताजमहल को RDX से उड़ाने की धमकी का आया मेल, थाना साइबर सेल में FIR दर्ज

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget