एक्सप्लोरर

UP News: यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 74 रोहिंग्या किए गिरफ्तार

UP ATS: बंग्लादेश से अवैध रूप से भारत में आए रोहिंग्याओं पर योगी सरकार ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में यूपी एटीएस ने अभियान चलाया, जिसमें 74 रोहिंग्या गिरफ्तार किए.

UP News: यूपी एटीएस ने रोहिंग्याओं के खिलाफ सोमवार को बड़ा अभियान चलाया. इस अभियान में यूपी एटीएस ने कुल 74 रोहिंग्याओं को छह जिलों से गिरफ्तार किया है. इस दौरान सबसे अधिक 31 रोहिंग्या मथुरा से धरे गए हैं. इस मामले को लेकर यूपी एटीएस ने प्रेस रिलीज कर बताया कि उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, एटीएस उत्तर प्रदेश द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से आवासित रोहिंग्याओं के विरूद्ध अभियान चलाया गया.

यूपी एटीएस ने कहा कि टीम को सूचना प्राप्त हो रही थी कि अवैध रूप से सीमा पार करके उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में रोहिंग्या आवासित हो रहे हैं. उक्त सूचना को जिला पुलिस और एटीएस की फील्ड यूनिटों द्वारा सत्यापित कराया गया, जिसके क्रम में 24 जुलाई को एटीएस द्वारा जनपदीय पुलिस के सहयोग से उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से आवासित रोहिंग्याओं के विरूद्ध अभियान चलाकर अवैध रूप से आवासित कुल 74 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए.

जानें किस जिले से कितने रोहिंग्या हुए गिरफ्तार

सहारनपुर से दो पुरुष, मेरठ से दो पुरुष, एक पुरुष बाल अपचारी और एक महिला अपचारी, हापुड़ से 12 पुरुष, एक महिला, 2 पुरुष बाल अपचारी, एक महिला बाल अपचारी, गाजियाबाद से 3 पुरुष, एक महिला, अलीगढ़ से 7 पुरुष, 10 महिला, मथुरा से 29 पुरुष और दो महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किये गये कुल 74 रोहिंग्याओं के विरूद्ध उपरोक्त जनपदों के सम्बन्धित थानों में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर, विधिक कार्यवाही की जा रही है. सबसे अधिक रोहिंग्या मथुरा से गिरफ्तार किए हैं जिसमें 31 रोहिंग्या गिरफ्तार हुए हैं. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में अल्हेपुर और कोटा गांव में झोपड़ी डालकर रह रहे 40 रोहिंग्या को एटीएस की टीम ने पकड़ा है. गोपनीय तरीके से आठ घंटे तक ये कार्रवाई आधी रात के बाद शुरू की गई थी.

UP News: अफजाल अंसारी की सांसदी नहीं होगी बहाल, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब बचा ये सहारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
गरबा पंडालों के बाहर लगे 'लव जिहाद से सावधान' के पोस्टर, हिन्दू युवतियों से की अपील
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
CM योगी बोले- 'प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है नारी शक्ति'
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, इलाके में हड़कंप
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी
यूपी में चुनाव प्रचार को धार देंगे आकाश आनंद, मायावती ने दी फिर बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget