एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा सत्र की समाप्ति पर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का हमला, कहा- 'चर्चा से भाग रही है सरकार'

UP Assembly Session: यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को एक दिन पहले की समाप्त कर दिया गया है जिसे लेकर सपा ने हमला किया है. सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सरकार मनमानी कर रही है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र (UP Assembly Session 2022) को एक दिन पहले ही अनिश्चित काल के लिए समाप्त कर दिया गया है. ये सत्र 7 दिसंबर तक चलाना था. जिसे लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने बीजेपी पर हमला बोला है. सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कि सरकार सदन चलाने से भाग रही है. सदन इसलिए होता है ताकि जन समस्याओं पर चर्चा की जा सके क्योंकि चर्चा के बाद ही निष्कर्ष निकलता है. यही नहीं उन्होंने आज अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सदन में नहीं पहुंचने पर भी जवाब दिया. 
 
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तर पटेल ने कहा कि सरकार चर्चा नहीं करना चाहती इसलिए सदन चलाने से भाग रही है. उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में किसान बहुत दुखी है, कहीं खाद नहीं मिल रही तो कहीं धान केंद्रों पर खरीद नहीं हो रही है. हम चर्चा करना चाहते हैं तो वो चर्चा नहीं कराते. जब भाजपा के लोग सत्ता में नहीं थे तो कहते थे कि साल भर में 90 दिन सदन चलाने की परंपरा है. आज जब भाजपा सत्ता में आ गई है तो 5 साल में कुल 91 दिन सदन चला है. दूसरी बार की सरकार में भी यही हाल हो रहा है. 
 
सदन में क्यों नहीं पहुंचे अखिलेश यादव
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछली बार का बजट सत्र हुआ तो 3 दिन में बजट पास कराते, अनुपूरक बजट होता तो 1 दिन में पास करा देते हैं, ये मनमानी हो रही है. लोकतंत्र पक्ष-विपक्ष से चलता है, विपक्ष आईना दिखाता है. वहीं जब उनसे अखिलेश यादव के सदन में न आने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सरकार के पूर्व मंत्री विजय बहादुर पाल जो तिर्वा कन्नौज से कई बार विधायक हुए उनका अचानक निधन हो गया, जिसकी वजह से अखिलेश वहां शोक संवेदना प्रकट करने गए थे. 

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि "अखिलेश यादव थकने वाले नेता नहीं है. वो तो बीजेपी को थका रहे हैं, इसलिए बीजेपी सदन चलाने से भाग रही है. अगर हिम्मत है तो सदन चलाएं, अखिलेश यादव आएंगे, दें उनकी बात का जवाब,, यह जवाब देना ही नहीं चाहते. ओपी राजभर और सपा विधायकों की सदन में बहस पर जवाब देते हुए नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की दूसरे नंबर की पार्टी है. सपा ने 2017 से 2022 में सीटों में इजाफा किया है, सपा की 125 सीट आई हैं. ये सीट समाजवादी विचारधारा से आई हैं, अखिलेश यादव के व्यक्तित्व और कुशल नेतृत्व से आई हैं. सपा नेता ने कहा कि ओपी राजभर क्या कह रहे हैं, क्या नहीं कह रहे हैं उस पर वो कुछ नहीं कह सकते. आज कुछ कह रहे है, कल क्या कह देंगे पता नहीं. 
 
निकाय चुनाव को लेकर किया दावा
यूपी निकाय चुनाव को सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार हैं. जितनी नगर पालिका या नगर निगम हैं सब में तैयारी है. आपत्तियों के निस्तारण के बाद जब चुनाव होगा, सपा सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में चुनाव लड़ेगी. इसके साथ ही उन्होंने यूपी उपचुनाव की तीनों सीट पर भी जीत का दावा किया और कहा कि 8 दिसंबर को जब उपचुनाव के परिणाम आएंगे तो हम सभी सीट जीतेंगे. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget