एक्सप्लोरर

UP Assembly Session: सीएम योगी बोले- यूपी ने साबित किया कि प्रदेश दंगा मुक्त हो सकता है, हमने जो कहा वो किया

UP Assembly Session 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि पांच साल में जो परिवर्तन हुआ है वो सबके सामने है. हमारी सरकार ने जो कहा वो किया है.

UP Assembly Winter Session 2022: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि "हमने जो कहा है वो किया है. पांच साल में जो परिवर्तन हुआ है वो सबके सामने है. उन्होंने कहा कि एक समय प्रदेश के सामने पहचान का संकट था यहां दंगे होते थे. ये लोगों के लिए ऐसा प्रदेश था जो देश के विकास में बाधक था. इसे बीमारू राज्य कहा जाता था. यहां कोई विजन नहीं दिखता था, लेकिन अब प्रदेश के लिए सोच बदली है. लोगों में विश्वास आया है.'

मगंलवार को जब सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो सदन में विपक्ष का हंगामा देखने को मिला, जिसकी वजह से कुछ देर के लिए सदन भी स्थगित करना पड़ा. जिसके बाद अनुपूरक बजट पर चर्चा शुरू हुई. सीएम योगी ने कोरोना काल की उपलब्धियां भी गिनाई. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में लोग सोचते थे जो 40 लाख लेबर वापस आया था वो कहां जाएगा. हमने कहा सब यहां रहेंगे, हमने सबकी स्किल मैपिंग कराई, हर व्यक्ति को उसके हिसाब से काम दिया. यूपी ने साबित किया कि ये प्रदेश दंगा मुक्त हो सकता है. प्रदेश में आज हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है.

सरकार की वित्तीय नीतियों की तारीफ की

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने लगातार 5 साल से वित्तीय प्रबंधन का लोहा मनवाया है. सीमा में रहकर बजट भी बनवाया और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट भी हुआ. उन्होंने कहा कि फरवरी 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट प्रस्तावित है. साढ़े 5 साल में यूपी में 4 लाख करोड़ का निवेश हुआ, आज यूपी डेटा सेन्टर का हब बन रहा. पेप्सिको सेन्टर ने मथुरा में उत्पादन शुरू कर दिया है. यूपी आज एक्सपोर्ट का हब हो रहा है. MSME अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी ताकत बन रहा है. इसकी वजह से हमारा एक्सपोर्ट दोगुना हुआ.

सीएम योगी ने कहा कि 2021-22 में 1 लाख 56 हज़ार करोड़ का एक्सपोर्ट यूपी से हुआ. उत्तर प्रदेश आज 6 एक्सप्रेस-वे वाला पहला राज्य बन चुका है. यूपी में 9 फंक्शनल एयरपोर्ट और 10 एयरपोर्ट को बनाने का काम चल रहा है. सीएम ने कहा कि ITMS के माध्यम से हमने स्मार्ट सिटी को सेफ सिटी बनाया है. G20 की समिट उत्तर प्रदेश में होनी है इसके लिए भी हमने धनराशि की व्यवस्था की है. 2025 के दिव्य, भव्य कुम्भ के लिए धनराशि की व्यवस्था की है. 1947 से 2017 तक 12 से 13 मेडिकल कॉलेज थे, 2017 से अब तक 35 से अधिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ है. प्रदेश में एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज पर काम किया जा रहा है. सीएम योगी ने कहा 2020 में 26 जनपद ऐसे थे जहां एक भी ICU बेड नही था, आज प्रदेश का कोई जनपद नही जहां ICU बेड न हो. सरकार मार्च से जून तक सभी मंडलों में 18 अटल आवासीय विद्यालय संचालित करने जा रही है.

ये भी पढ़ें- UP Assembly Session: सपा विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा से किया फेसबुक लाइव, स्पीकर ने कर दी ये बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
बस्ती में डॉक्टर ने चुराई थी पैथोलॉजी से अल्ट्रासाउंड मशीन, पुलिस ने दबोचा
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
'PDA के नाम पर पिछड़ों की आंखों में धूल झोंक रही सपा’, अनिल राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget