एक्सप्लोरर

सीएम योगी के आश्वासन के बाद भी BJP विधायक को नहीं मिला न्याय! अब छलका दर्द, कहा- 'मैं आहत हूं'

UP Politics: बीजेपी विधायक योगेश वर्मा मंगलवार को विधानसभा सत्र में शामिल हुए. इससे पहले उन्होंने एक बार फिर कहा कि वो थप्पड़कांड में कार्रवाई नहीं होने से आहत हैं.

BJP MLA Yogesh Verma: लखीमपुर खीरी के चर्चित थप्पड़कांड से सुर्खियों में आए बीजेपी विधायक योगेश वर्मा दूसरे दिन मंगलवार को यूपी विधानसभा सत्र में शामिल हुए. इससे पहले उन्होंने एक बार फिर से उनके साथ हुई घटना को लेकर बात की और बताया कि वो उससे काफी आहत हैं. उन्हें न्याय नहीं मिला और न ही सरकार और प्रशासन की ओर से कोई मदद मिली. उन्होंने कहा कि वो इस संबंध में अपने सहयोगियों से बात करेंगे और आगे क्या करना है इस पर चर्चा करेंगे. 

बीजेपी विधायक योगेश वर्मा ने भारत समाचार से बात करते हुए उनके साथ हुए थप्पड़ कांड और अवधेश सिंह पर कार्रवाई को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि जिस तरह वो घटना घटी, मुझे चारों तरफ से घेरा गया मैं उस घटना से आहत हूं. इस संबंध में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाक़ात की थी, तब उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था जिसके बाद अवधेश सिंह और उसकी पत्नी पुष्पा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. 

कार्रवाई न होने से आहत योगेश वर्मा
बीजेपी विधायक ने कहा कि वो इस सिलसिले में फिर से विधानसभा स्पीकर से मिलेंगे. उन्होंने कहा कि जो हमारा संगठन और हमारे माननीय मुख्यमंत्री चाहेंगे जो उनका विवेक कहेगा उसके अनुसार कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि मुझे न्याय नहीं मिला है. सरकार, प्रशासन से भी उन्हें कोई मदद नहीं मिल पाई. हालांकि इस दौरान वो सीधे तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर करने से बचते नजर आए लेकिन अपना दर्द नहीं छुपा पाए.


सीएम योगी के आश्वासन के बाद भी BJP विधायक को नहीं मिला न्याय! अब छलका दर्द, कहा- 'मैं आहत हूं

इससे पहले सोमवार को योगेश वर्मा ने सदन की कार्रवाई में हिस्सा नहीं लिया था, जबकि वो लखनऊ में ही मौजूद थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने दावा किया कि वो उस घटना को भूल नहीं पा रहे हैं. इसलिए उनकी विधानसभा जाने की हिम्मत नहीं हो रही है कि वो क्या मुंह लेकर अपने साथियों के सामने जाएंगे.  

मायावती ने विधानसभा सत्र के बीच कर दी ये अपील, महाकुंभ को बताया बड़ा उपहार

बता दें कि योगेश वर्मा के साथ 9 अक्टूबर को थप्पड़ मारने की घटना हुई थी, जब अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया के दौरान धांधली की खबर मिलने पर योगेश वर्मा अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे थे. इस दौरान अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह के पति अवधेश सिंह ने उन्हें सबके सामने थप्पड़ मार दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
'मदरसों में राष्ट्रवाद की जरूरत', इस मौलाना ने कर दी देशभर में UCC लागू करने की मांग
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
तूफानी बारिश, कौंधेगी बिजली! रेड और ऑरेंज अलर्ट, UP-दिल्ली में कैसा मौसम?
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
टी. दिलीप की विदाई पर इमोशनल हुए रोहित शर्मा, कहा- आप एक लेजेंड हैं
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
क्या रविशंकर प्रसाद का 'कुत्ता-बिल्ली' वाला बयान फर्जी था? बांकीपुर की हार का बना बड़ा कारण
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget