एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव 2027 से पहले ही इस समाज ने बढ़ाई BJP की टेंशन, कहा- 'समर्थन कर के देख लिया, अब...'

Mahoba News: समाज ने स्पष्ट किया कि वे उसी राजनीतिक दल का समर्थन करेंगे, जो उन्हें विधानसभा टिकट देगा. स्वर्णकार समाज ने न्यूनतम 30 विधानसभा सीटों पर टिकट और कम से कम 20 विधायक का टारगेट लिया है.

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर स्वर्णकार समाज ने अपनी राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने का बड़ा ऐलान किया है. राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के बैनर तले रविवार को महोबा के एक गेस्ट हाउस में आयोजित भव्य कार्यक्रम में समाज ने एकजुट होकर मिशन 2027 की रणनीति बनाई.

समाज ने स्पष्ट किया कि वे उसी राजनीतिक दल का समर्थन करेंगे, जो उन्हें विधानसभा टिकट देगा. स्वर्णकार समाज ने न्यूनतम 30 विधानसभा सीटों पर टिकट और कम से कम 20 विधायक सदन में भेजने का लक्ष्य रखा है.

स्वर्णकार समाज की मांग: 30 सीटों पर टिकट

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए स्वर्णकार समाज के नेताओं और प्रतिनिधियों ने एक स्वर में राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया. राष्ट्रीय स्वर्णकार राजनीतिक भागीदारी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा स्वर्णकार, भदोही से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश वर्मा, बलिया से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा, और अन्य नेताओं ने कहा कि भाजपा के नारे "जितनी जिसकी भागीदारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी" के तहत स्वर्णकार समाज को कम से कम 30 विधानसभा सीटों पर टिकट मिलना चाहिए.

राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा स्वर्णकार ने कहा कि स्वर्णकार समाज की जनसंख्या और प्रभाव को देखते हुए हमारी राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. हमारा लक्ष्य है कि 2027 में कम से कम 20 विधायक सदन में स्वर्णकार समाज का प्रतिनिधित्व करें.

BJP को समर्थन पर सवाल

मंच के प्रदेश अध्यक्ष कौशल सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज ने लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया, लेकिन बदले में उन्हें केवल एक बार ब्लॉक प्रमुख का अवसर मिला. इसके बाद समाज को टिकट नहीं दिया गया. उन्होंने चेतावनी दी कि अब समाज अपनी ताकत दिखाने को तैयार है और 2027 में उसी दल को समर्थन देगा, जो उनकी मांगों को पूरा करेगा.

प्रदेश अध्यक्ष कौशल सोनी ने कहा कि स्वर्णकार समाज अब और इंतजार नहीं करेगा. हमारी संख्या और प्रभावशाली भूमिका किसी भी दल की जीत में निर्णायक हो सकती है. टिकट और हिस्सेदारी के बिना समर्थन नहीं मिलेगा.

मिशन 2027: स्वर्णकार समाज की रणनीति

कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों स्वर्णकार समाज के लोगों ने मिशन 2027 के तहत एकजुटता का संदेश दिया. राकेश वर्मा (प्रदेश महासचिव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) ने कहा कि हमारी रणनीति स्पष्ट है. हम संगठित होकर हर जिले में अपनी ताकत दिखाएंगे और विधानसभा में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करेंगे.

नेताओं ने जोर देकर कहा कि स्वर्णकार समाज की आबादी और सामाजिक प्रभाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. समाज अब सभी दलों के साथ बातचीत करेगा और टिकट व प्रतिनिधित्व के आधार पर समर्थन का फैसला लेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Moradabad News: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
मुरादाबाद: 'मुझे मत ढूंढ़ना' मैसेज भेजकर प्रेमी जोड़े ने रामगंगा नदी में लगाई छलांग, दोनों की तलाश जारी
Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार
Aligarh News: अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
अलीगढ़ में चला YEIDA का बुलडोजर, 300 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त
Moradabad News: पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत
मुरादाबाद में पैसे के लालच में हैवान बना देवर! भाई के साथ मिलकर मां-बेटे को दी खौफनाक मौत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget