एक्सप्लोरर

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव के दूसरे चरण की वीआईपी सीटें, रामपुर में आजम खान को कौन दे रहा है चुनौती

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसमें 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. आइए जानते हैं कि इस दौर की हाईप्रोफाइल सीटें कौन हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस चरण में 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस दौर में मुकाबला बीजेपी, सपा-रालोद गठबंधन, बसपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है. कहीं कहीं एआईएमआईएम भी मुकाबले में है. आइए देखते हैं कि इस दौर में कितने बड़े नाम चुनाव मैदान में हैं.

रामपुर में आजम खान को कौन दे रहा है चुनौती

सबसे पहले बात करते हैं रामपुर की, जहां समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान चुनाव मैंदान में हैं. वो कई मामलों में जेल में बंद हैं. वो जेल से ही चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी ने उनके खिलाफ आकाश सक्सेना और कांग्रेस ने काजिम अली खान को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस उम्मीदवार रामपुर के नवाब खानदान से ताल्लुक रखते हैं. वहीं रामपुर की ही स्वार सीट पर आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. वहां से बीजेपी की सहयोगी अपना दल ने हैदर अली खान को अपना उम्मीदवार बनाया है. वह भी रामपुर के नवाब खानदान से जुड़े हैं. 

UP Election 2022: यूपी में आज दूसरे चरण की वोटिंग, 55 सीटें दांव पर दो करोड़ मतदाता करेंगे 586 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

शाहजहांपुर सीट से योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. समाजवादी पार्टी ने उनके खिलाफ नवीर खान को उम्मीदवार बनाया है. रामपुर जिले की बिलासपुर विधानसभा सीट से भी योगी कैबिनेट के मंत्री बलदेव सिंह औलख बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनके खिलाफ सपा के अमरजीत सिंह और कांग्रेस के संजय कपूर ताल ठोक रहे हैं. सहारनपुर सीट पर सपा के एमएलसी आशु मलिक और बीजेपी के जगपाल सिंह के बीच मुकाबला है. 

सहारनपुर का रण

वहीं सहारनपुर की नकुड़ सीट पर योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले धर्म सिंह सैनी चुनाव मैदान में हैं. उन्हें सपा ने टिकट दिया है. उनके सामने बीजेपी ने मुकेश चौधरी को उतारा है. बिजनौर जिले की नजीबाबाद सीट से बीजेपी के कद्दावर नेता भारतेंद्र सिंह उम्मीदवार हैं. उनके सामने सपा के तसलीम अहमद हैं. मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क के परिवार से आने वाले जियाउर रहमान बर्क सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. वहां बीजेपी ने कमल प्रजापति को अपना उम्मीदवार बनाया है.

Assembly Election 2022: यूपी की 55 और उत्तराखंड की सभी सीटों पर मतदान कल, कई दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला

बरेली कैंट सीट पर सुप्रिया ऐरन और बीजेपी के संजीव अग्रवाल आमने-सामने हैं. बरेली की पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन कांग्रेस का टिकट ठुकरा कर सपा में आई थीं. बरेली के बहेड़ी में बीजेपी के छत्रपाल सिंह गंगवार और समाजवादी पार्टी के अताउर्ररहमान आमने सामने हैं. वहीं बेहट में सपा के उमर अली खान और बीजेपी के नरेश सैनी चुनाव मैदान में हैं. इस्लामिक शिक्षा केंद्र के लिए मशहूर देवबंद में बीजेपी ने बृजेश सिंह और सपा ने कार्तिकेय राणा को चुनाव मैदान में उतारा है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
Ghaziabad News: शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
गाजियाबाद शहर में मौत का सिस्टम! तीन मासूम समेत 4 की गई जान, जिम्मेदार कौन?
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
गाजियाबाद के मोदीनगर में BJP नेता के ससुर की चाकू से हत्या, दामाद पर आरोप
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget