एक्सप्लोरर

Assembly Election 2022: यूपी की 55 और उत्तराखंड की सभी सीटों पर मतदान कल, कई दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला

UP Second Phase Voting: 14 फरवरी को यूपी के 55 और उत्तराखंड (Uttarkhand) की सभी सीटों पर मतदान (Voting) होगा. उस दौरान कई पार्टी के बड़े दिग्गजों के भाग्य का फैसला होने वाला है.

Uttarakhand Assembly Election 2022 Voting: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण (Second Phase) का मतदान 55 सीटों पर होगा. इसके अलावा उत्तराखंड (Uttarkhand) की सभी विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान होगा. इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami), पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता आजम खान (Azam Khan) प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं.

क्या होगी सुविधा
कल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मतदान होना है. इस दौरान एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर दस्ताने उपलब्ध कराए जाएंगे. उन्होंने कहा कि महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य में 100 से अधिक महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों के लिए सोमवार को मतदान होगा. इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.

किन जिलों में मतदान
सात चरणों में उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव प्रस्तावित है. दूसरे चरण में राज्य के कुल नौ जिलों मतदान होना है. ये सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर हैं. यहां की 55 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान कराने के लिए सभी प्रबंध किए गए हैं.

उत्तराखंड में मतदान
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. उत्तराखंड में मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा. मतदान के लिए 11,697 केंद्र बनाये गये हैं. 

कौन हैं प्रमुख उम्मीदवार
इन चुनावों में जिन महत्वपूर्ण कई दिग्गज उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होगा. उनमें बीजेपी के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत और रेखा आर्य के अलावा बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक शामिल हैं. कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह शामिल हैं.

किसको मिली थी कितने सीट
उत्तर प्रदेश में कल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. दूसरे चरण में होने वाले 55 सीटों में से बीजेपी ने 2017 में 38 सीटें जीती थीं. जबकि सपा को 15 और कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं. सपा और कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था. सपा की जीती हुई 15 सीटों में 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार विजयी हुए थे.

यूपी में कौन प्रमुख उम्मीदवार
यूपी में इस चरण में प्रमुख चेहरों में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी शामिल हैं. जो बीजेपी छोड़कर सपा में चले गए थे. आजम खान को उनके गढ़ रामपुर सीट से मैदान में उतारा गया है जबकि सैनी नकुड़ विधानसभा क्षेत्र से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को स्वार सीट से मैदान में उतारा गया है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: हिजाब विवाद पर ओवैसी की अपील, कहा- आप जब 20 तारीख को वोट करने जाएंगे तो...

UP Election 2022: रायबरेली में राहुल गांधी पर राजनाथ सिंह का जुबानी हमला, कहा- भारतीय सैनिकों के पराक्रम पर उठाया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
UP चुनाव से पहले CM योगी ने बताया NDA का नया फुलफॉर्म, 'नौकरी देंगे अलायंस'
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
'न सरकार की कृपा है, न मेरी अनुकंपा...' लखनऊ में CM योगी का बड़ा बयान
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग
गोंडाः CEC के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, इस्तीफा और गिरफ्तारी की मांग
'रामलला के दर्शन से वोट बैंक खिसकने का डर', अखिलेश पर डिप्टी CM मौर्य का निशाना
'रामलला के दर्शन से वोट बैंक खिसकने का डर', अखिलेश पर डिप्टी CM मौर्य का निशाना

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget