एक्सप्लोरर

UP Election 2022: आज तय हो जाएंगे गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ को चुनौती देने वालों के नाम, इतने पर्चे जांच में मिले

UP Election 2022: गोरखपुर जिले में 9 विधानसभा सीटें हैं. इन पर 148 लोगों ने पर्चा दाखिल किया था. जांच में 32 पर्चे अवैध और 116 पर्चे मिले हैं.गोरखपुर शहर सीट पर 13 पर्चे जांच में वैध पाए गए हैं. 

गोरखपुर (Gorakhpur) जिले में 3 मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के छठवें चरण में मतदान होगा. गोरखपुर में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. प्रत्याशी बुधवार 3 बजे तक अपना पर्चा वापस ले सकते हैं. इसके बाद यह तय हो जाएगा कि गोरखपुर शहर सीट पर योगी आदित्यानाथ (Yogi Adityanath) के खिलाफ कौन-कौन ताल ठोक रहा है. गोरखपुर शहर सीट पर 13 पर्चे जांच में वैध पाए गए हैं. 

गोरखपुर जिले में कितने पर्चे दाखिल हुए और कितने वैध मिले?

गोरखपुर जिले में 9 विधानसभा सीटें हैं. इन सीटों पर कुल 148 लोगों ने पर्चा दाखिल किया था. जांच में कुल 32 पर्चे अवैध और 116 पर्चे वैध पाए गए हैं. सबसे कम 9 पर्चे बांसगांव और सबसे अधिक 16 पर्चे गोरखपुर ग्रामीण सीट पर वैध पाए गए हैं. उम्मीदवार बुधवार सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं. इसके बाद यह तय हो जाएगा किस विधानसभा सीट पर कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 

UP Election: करहल में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर हमला, केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया ये बड़ा आरोप

जांच के बाद गोरखपुर ग्रामीण में 16, सहजनवां और पिपराइच में 15-15, चौरीचौरा में 14, गोरखपुर शहर और कैंपियरगंज में 13-13, खजनी में 11, चिल्लूपार में 10 और बांसगांव में 9 पर्चे वैध पाए गए हैं. 

गोरखपुर शहर सीट की लड़ाई कैसी है?

इस चुनाव में देश और दुनिया की नजरें गोरखपुर शहर सीट पर लगी हुई हैं. इस सीट से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव मैदान में हैं. यहां से बीजेपी ने सुभावति शुक्ल, बसपा ने ख्वाजा समशुद्दीन, कांग्रेस ने चेतना पांडेय और आम आदमी पार्टी ने विजय कुमार श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है. इनके अलावा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद भी गोरखपुर में ताल ठोक रहे हैं. उनका पर्चा भी वैध पाया गया है. 

UP Election 2022: रायबरेली में दिनेश शर्मा ने खेला इमोशनल कार्ड, सोनिया गांधी और मुलायम सिंह यादव को लेकर कही ये बात

गोखपुर सीट परंपरागत तौर पर बीजेपी की सीट रही है. साल 1989 से यहां से बीजेपी जीत रही है. बीजेपी के कद्दावर नेता शिवप्रताप शुक्ल में 1989 में पहली बार इस सीट से जीते थे. उसके बाद हर आंधी में बीजेपी अपना यह किला बचा पाने में सफल रही है. ऐसे में 2022 का चुनाव दिलचस्प हो गया है, जब योगी आदित्यनाथ खुद ही इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. 

विपक्ष ने योगी आदित्यनाथ की घेरेबंदी की है. सपा ने जहां बीजेपी के एक नेता की विधवा सुभावति शुक्ल को टिकट दिया है. वहीं बसपा ने अपने पुराने कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है. वहीं दलित वोटों में सेंधमारी के लिए चंद्रशेखर आजाद योगी को चुनौती दे रहे हैं. इस घेरेबंदी और चुनौती में कितना दम है, इसका पता 10 मार्च को ही चल पाएगा, जब चुनाव के नतीजे आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
UP News: सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget