एक्सप्लोरर

UP Election 2022: जानिए- उत्तर प्रदेश में चुनावी जीत दिलाने के लिए बीजेपी की पूरी टीम में कौन कौन नेता हैं, चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी किसके पास है?

UP Election 2022: बीजेपी चुनाव के लिए दो तरह से काम कर रही है. एक संगठन और दूसरा चुनाव प्रबंधन. बीजेपी ने प्रदेश को 6 हिस्सों- काशी, गोरखपुर, अवध, ब्रज, कानपुर और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बांट रखा है.

चुनाव आयोग अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा इस महीने कर सकता है. चुनाव की तैयारियों में हर पार्टी लगी हुई है. इस समय उत्तर प्रेदश का पूरा माहौल चुनावमय है. प्रदेश में सरकार चला रही बीजेपी ने चुनाव के प्रबंधन में अपनी वरिष्ठ नेताओं को उतार दिया है. बीजेपी ने पूरे प्रदेश को 6 हिस्सों- काशी, गोरखपुर, अवध, ब्रज, कानपुर और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बांट रखा है. पार्टी इन्हीं 6 क्षेत्रों के हिसाब से चुनाव प्रबंधन के लिए नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं. आइए जानते हैं कि इस समय किस नेता को किस क्षेत्र में क्या जिम्मेदारी दी गई है.

बीजेपी का चुनाव प्रबंधन

बीजेपी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए दो तरह से काम कर रही है. एक है, संगठन और दूसरा है चुनाव प्रबंधन. संगठन के मामले में उत्तर प्रदेश के प्रभारी बिहार से आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह हैं. वहीं संजय भाटिया पश्चिम यूपी में, संजय चौरसिया ब्रज में, वाई सत्य कुमार अवध में, सुधीर गुप्त कानपुर में, अरविंद मेनन गोरखपुर में और सुनील ओझा काशी क्षेत्र में सांगठनिक मामलों के प्रभारी हैं.

Assembly Election 2022: जानिए- साल 2022 में यूपी, यूके, पंजाब सहित सात राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, कुल सीटें कितनी हैं और किस पार्टी की कहां सरकार है

इसी तरह बीजेपी ने चुनाव प्रबंधन के काम के लिए भी प्रभारी नियुक्त किए हैं. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यूपी में चुनाव प्रबंधन के प्रभारी हैं. उनके अलावा कैप्टन अभिमन्यु पश्चिम उत्तर प्रदेश में, अर्जुन राम मेघवाल और विवेक ठाकुर ब्रज में, सरोज पांडेय अवध में, शोभा करंदलाजे कानपुर में, अनुराग ठाकुर गोरखपुर में और अन्नपूर्णा देवी को काशी क्षेत्र में चुनाव प्रबंधन का सह प्रभारी बनाया गया है. 

Corona Case in UP: यूपी में बढ़ रहे कोरोना के मामले, UK से लौटा शख्स निकला पॉजिटिव

बीजेपी ने 2017 के चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया था. बीजेपी ने अकेले के दम पर प्रदेश की 403 में से 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी. अगर उसके सहयोगियों की सफलता को भी इसमें जोड़ दिया जाए तो यह संख्या 324 होती है. बीजेपी की एक पुरानी सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इस बार समाजवादी पार्टी से हाथ मिलाया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
योगी सरकार में परिवार की बंदिशें टूटीं, वन स्टॉप सेंटर से बदली महिलाओं की जिंदगी
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
आगराः छत से गिरने से शख्स की मौत, पुलिसकर्मियों पर फेंकने का आरोप, 2 सिपाही सस्पेंड
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना
नशे के खिलाफ UP पुलिस की बाइक रैली, DGP राजीव कृष्ण ने किया रवाना

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget