एक्सप्लोरर

Assembly Election 2022: जानिए- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर की विधानसभा में कुल सीटें कितनी हैं और किस पार्टी की कहां है सरकार

Assembly Election 2022: चुनाव आयोग अगले साल शुरू में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव कराएगा. वहीं अगले साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव भी कराए जाएंगे.

चुनाव आयोग अब से कुछ देर बाद ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करने वाला है. इस साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा के चुनाव कराए जाएंगे. आइए जानते हैं कि इन राज्यों की विधानसभाओं में कितनी सीटें हैं और अभी वहां कौन सी पार्टी सरकार चला रही है. इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि 2017 में इन राज्यों में कराए गए विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने कितनी सीटें जीती थीं. 

उत्तर प्रदेश की विधानसभा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में 403 सीटें हैं. इस समय वहां योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है. इसमें अपना दल भी शामिल है. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों ने 324 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इनमें से 312 सीटें बीजेपी ने अकेले जीती थीं. समाजवादी पार्टी ने 44 और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 19 सीटें जीती थीं. कांग्रेस को केवल 7 सीटें ही मिली थीं. उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल मई 2022 तक का है. उत्तर प्रदेश में करीब 14.66 करोड़ वोटर हैं. 

UP Election 2022 : बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे डिप्टी सीएम मौर्य, इन कार्यों का होगा लोकार्पण व शिलान्यास

पंजाब विधानसभा

पंजाब की विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं. इन सीटों पर 2017 में कराए गए चुनाव में कांग्रेस ने 77, आम आदमी पार्टी ने 22, शिरोमणी अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाई थी. लेकिन पार्टी ने इस साल सितंबर में उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया. पंजाब विधानसभा का कार्यकाल मार्च 2022 तक है. 

उत्तराखंड की विधानसभा

उत्तर प्रदेश के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की विधानसभा में 70 सीटें हैं. साल 2017 के चुनाव में बीजेपी ने सबसे अधिक 56 सीटें जीती थीं. वहीं कांग्रेस को 11 सीटें मिली थीं. अन्य सीटें निर्दलियों ने जीती थीं. उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मार्च में खत्म हो रहा है. प्रचंड जीत के बाद बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार बनाई थी. लेकिन इस साल मार्च में उन्हें हटाकर तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बना दिया गया. वो इस पद पर 4 जुलाई तक रहे. उनके बाद पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया गया.

PM Modi in Gorakhpur: पीएम मोदी का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- लाल टोपी वालों को लाल बत्ती से मतलब रहा है

मणिपुर की विधानसभा

मणिपुर में भी 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. मणिपुर की विधानसभा में 60 सीटें हैं. साल 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 21, कांग्रेस ने 28, टीएमसी ने 1, लोजपा ने 1, नगा पीपुल्स फ्रंट ने 4, नेशनल पीपुल्स पार्टी ने 4 और 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती थी. इसके बाद बीजेपी ने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में सरकार बनाई थी. इस सरकार को 33 विधायकों का समर्थन हासिल है. मणिपुर विधानसभा का कार्यकाल भी अगले साल मार्च में खत्म हो रहा है. मणिपुर में 19.58 लाख वोटर हैं. 

गोवा की विधानसभा

गोवा की विधानसभा में 40 सीटें हैं. गोवा विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मार्च में खत्म हो रहा है. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 13, कांग्रेस ने 17, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 1, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने 3, गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने 3 और निर्दलियों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस को छकाते हुए मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में अपनी सरकार बना ली. पर्रिकर 17 मार्च 2019 तक मुख्यमंत्री रहे. उसके बाद बीजेपी के प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे. गोवा में 11.45 लाख मतदाता हैं. 


गुजरात विधानसभा के चुनाव

गुजरात विधानसभा के चुनाव अगले साल दिसंबर में कराए जाएंगे. गुजरात की विधानसभा में 182 सीटें हैं. साल 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटें जीती थीं. वहीं कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं. इनके अलावा एनसीपी को 1, भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने 2 और निर्दलियों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद बीजेपी ने विजय रूपाणी के नेतृत्व में सरकार बनाई थी. इस साल सितंबर में उन्हें हटाकर भूपेंद्र भाई पटेल को मुख्यमंत्री बना दिया. बीजेपी गुजरात में 1995 से सत्ता में है. 


हिमाचल प्रदेश की विधानसभा

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में 68 सीटें हैं. हिमाचल के चुनाव अगले साल सितंबर-अक्तूबर में हो सकते हैं. साल 2017 के चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं कांग्रेस ने 21, सीपीएम ने 1 और निर्दलियों ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इस समय बीजेपी जयराम सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सरकार चला रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
Agra News: 50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, 2 आरोपी गिरफ्तार
50 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, फर्जी लिंक से साफ करते थे अकाउंट, आगरा से 2 गिरफ्तार
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget