एक्सप्लोरर

UP Election 2022: सपा सांसद बोले, ऐसा हुआ तो मुसलमान दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे, केशव मौर्य पर दिया विवादित बयान

UP Election: सपा सांसद ने कहा कि सरकार कॉमन सिविल कोड लाने की बात कर रही है, अगर यह आ गया तो मुसलमानों के सारे अधिकार खत्म हो जाएंगे. सभी यूनिवर्सिटियां और कॉलेज बंद हो जाएंगे.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काशी और मथुरा पर दिए बयान पर मुरादाबाद से सपा सांसद ने पलटवार किया है. सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन ने कहा की केशव प्रसाद मौर्य को दिमागी बीमारी साइकोसिस हो गई है. उन्हें इलाज की जरूरत है. सपा सांसद ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे है बीजेपी के नेता हिंदू-मुस्लिम करने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं लेकिन हिंदू भाई अब उनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं.

केशव मौर्य को है ईलाज की जरूरत

सपा सांसद ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य को इलाज की जरूरत है. सपा नेता ने कहा कि मौर्य को साइकोसिस नाम की दिमागी बीमारी हो गई है. इसलिए वो उल्टी-सीधी बयानबाजी कर रहे हैं. कभी वो अखिलेश यादव जी के नाम मे कुछ और जोड़कर कह देते तो कभी टोपी और लुंगी वालों को जेल भेजने की बात कह रहे हैं. अब वो मथुरा का राग अलाप रहे हैं. सपा सांसद ने कहा कि मौर्द की पार्टी विधानसभा चुनाव हारने जा रही है, इसलिए वो बौखला रहे हैं. हार देखकर वो हिन्दू-मुस्लिम करने में लगे हैं.

सपा सांसद मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार कॉमन सिविल कोड लाने की बात कर रही है, अगर यह आ गया तो मुसलमानों के सारे अधिकार खत्म हो जाएंगे. मुसलमान दूसरी शादी नहीं कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि यह सरकार जब सीएए लेकर आई तो हम लोगों ने उसका पुरजोर विरोध किया. लेकिन अगर कॉमन सिविल कोड आ गया तो आर्टिकल 30 और 29 खत्म हो जाएंगे.  जितने भी मुस्लिम कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं, वह सब बंद हो जाएंगी.

 यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: चूड़ियों के शहर फिरोजाबाद से ग्राउंड रिपोर्ट, जानिए किस बात से नाराज हैं चूड़ी मजदूर

Malaria Attack in Sonbhadra: सोनभद्र में मलेरिया का कहर, 20 बच्चे बीमार मिले, अब तक हो चुकी हैं कई मौतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget