एक्सप्लोरर

UP Election 2022 : सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा वादा, सरकार बनने पर खोलेंगे समाजवादी कैंटीन और समाजवादी राशन की दुकान, इतने रुपए में मिलेगा खाना

UP Election 2022 : अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी राशन की दुकान से मजदूरों, गरीबों, श्रमिकों और बेघर लोगों को कम कीमत पर जरूरत का सामान मिल सकेगा. समाजवादी कैंटीन में 10 रुपए में खाने की थाली मिलेगी.

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर समाजवादी कैंटीन और समाजवादी राशन की दुकान खोली जाएगी. उन्होंने कहा कि इन दुकानों और कैंटीन से मजदूरों, गरीबों, श्रमिकों और बेघर लोगों को कम कीमत पर जरूरत का सामान मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि राममनोहर लोहिया का सिद्धांत था कि महंगाई कम करने के लिए दाम बांधना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि समाजवादी कैंटीन और समाजवादी राशन की दुकान उसी दिशा में एक कदम होगा. 

उन्होंने कहा कि मैंने अपने पहले की सरकार में समाजवादी कैंटीन शुरू की थी. इसमें मजदूरों को 20 रुपये में समाजवादी थाली मिलती थी. इसका लक्ष्य राज्य से भूख को खत्म करना था, लेकिन बीजेपी ने उसे बंद कर दिया. उन्होंने कहा कि इस बार समाजवादी थाली की कीमत 10 रुपये होगी. अखिलेश यादव शनिवार को गाजियाबाद में आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे.

गुजरात की जनता देगी सरप्राइज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है. यहां से कोई सरप्राइज नहीं आने वाला है. सरप्राइज गुजरात से आएगा, जहां यूपी के चुनाव के बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं. गांधी की हत्या करने वालों को सम्मान करने वालों को सबक सिखाने का काम जनता करेगी. 

लॉकडाउन में किए काम को गिनाया

सपा प्रमुख ने कहा कि कोरोना की वजह से हुए लाकडाउन की वजह से पूरे प्रदेश में 90 मजदूरों की मौत हुई थी. इन सभी मजदूरों को उनकी पार्टी ने 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की. उन्होंने कहा कि प्रदेश की एक महिला महाराष्ट्र के नाशिक से पैदल अपने घर पहुंची. उसे रास्ते में एक बेटी पैदा हुई. उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार होती तो भले ही जिलाधिकारी की गाड़ी से उस मां को घर पहुंचाना पड़ता, हम उसे डीएम की गाड़ी से घर पहुंचवाते. लेकिन बीजेपी की सरकार ने उसकी मदद नहीं की.

किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन उनकी आय दो गुनी नहीं हुई. किसानों के मूल्य भुगतान का वादा किया गया था, लेकिन भुगतान नहीं हुआ. बीजेपी की सरकार ने गरीबों और किसानों को सरकारी राशन पर जीवन-यापन करने के लिए मजबूर कर दिया गया. बीजेपी कहती है कि 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहे है. इस तरह बीजेपी ने 80 करोड़ लोगों को गरीब बना दिया. 

बीजेपी किसानों को बताए कि क्यों वापस लिए कृषि कानून

बीजेपी को किसानों को यह समझाना चाहिए कि उसके तीन कृषि कानून किसानों के हक में कैसे थे और अगर उन कानूनों को वापस लिया तो वो किसानों के हक में क्यों नहीं थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने किसानों को अपमानित करने का काम किया.  

UP Election 2022: बीजेपी ने तीन विधायकों का काटा टिकट, जानें नए प्रत्याशियों का कैसा है जातिगत समीकरण

सपा प्रमुख ने कहा कि आज सपा और रालोद के गठबंधन को जनता का समर्थन मिल रहा है. इससे घबराए हुए बीजेपी के नेता आज गली-गली घूम ररे हैं. अखिलेश ने कहा कि जयंत चौधरी के साथ वो नकारात्मक पालिटिक्स को खत्म करने की राजनीति कर रहे हैं.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरएलडी के प्रमुख जयंत चौधरी ने शनिवार को गाजियाबाद में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. इन दोनों नेताओं ने शुक्रवार को मुजफ्फरनगर और मेरठ में इसी तरह की एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया था. 

UP Election 2022: किसान आंदोलन में एक हुए वेस्ट यूपी के जाट-मुसलमान, क्या वोटों का बंटवारा रोक पाएंगे सपा-रालोद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दयाशंकर सिंह के खिलाफ लगे नारे, मंत्री की बातें जनता को नहीं आई रास
दयाशंकर सिंह के खिलाफ लगे नारे, मंत्री की बातें जनता को नहीं आई रास
यूपी में 41 PCS अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट
यूपी में 41 PCS अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदले सिटी मजिस्ट्रेट
'हम नमाज पढ़ें तो FIR...', कांवड़ यात्रा पर पुलिस की एडवाइजरी पर बोली AIMIM
'हम नमाज पढ़ें तो FIR...', कांवड़ यात्रा पर पुलिस की एडवाइजरी पर बोली AIMIM
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget